Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अंग्रेजी में कहते तो कुछ नहीं बुझाता'; CM की 'गंदी बात' के समर्थन में उतरे 'पिस्टल वाले' JDU विधायक, मांझी पर भी किया कटाक्ष

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 04:10 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल का साथ मिला है। प्रजनन दर पर दिए बयान का गोपाल मंडल ने समर्थन किया है। गो ...और पढ़ें

    'नीतीश अंग्रेजी में कहते तो किसी को कुछ नहीं बुझाता'; CM के समर्थन में उतरे 'पिस्टल वाले' JDU विधायक
    'नीतीश अंग्रेजी में कहते तो किसी को कुछ नहीं बुझाता'; CM के समर्थन में उतरे 'पिस्टल वाले' JDU विधायक

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Statement नीतीश कुमार ने बीते दिनों विधानसभा में प्रजनन दर और महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दीं, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया। इस बीच नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का समर्थन मिला है। हमेशा चर्चा में बने रहने वाले गोपाल मंडल ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जो भी कहा वो सब बिल्कुल ठीक था।

    गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीतीश कुमार के बयान का समर्थन करते नजर आरहे हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर जो बयान दिया वो गलत नहीं था। उन्होंने कहा, सब लड़का और लड़की शादी करता है, अंत में करता है, ला गिरा दे बाहर। उन्होंने सिर्फ यही तो बोला था और ये बायोलॉजी में भी है।"

    गोपाल मंडल ने कहा, "प्रजनन दर वाला अधिक बच्चा ना हो, ये तो बायोलॉजी में है। उन्होंने अगर बायोलॉजी के शब्द में कहते, इंग्लिश में कहते तो फिर किसी को कुछ नहीं बुझाता।"

    'मांझी का खोपड़ी ढीला हो गया है'

    जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जहां नीतीश कुमार का समर्थन किया वहीं जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर निशाना साधा। गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन राम मांझी हमारे मुख्यमंत्री से ज्यादा उम्र के हैं और उनका खोपड़ा थोड़ा ढीला हो गया है। मंडल ने मांझी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें वो कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के खाने में कुछ मिलाया जा रहा है।

    गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जांच के बाद ही खाना खिलाया जाता है। ऐसी कोई बात नहीं है कि उनके खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया जा रहा है। जीतन राम मांझी की खोपड़ी काम नहीं कर रही है।

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार ने क्या कहा था?

    दरअसल, नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।"

    ये भी पढे़ं- Nitish Kumar की 'गंदी बात' पर सियासत तेज, ललन सिंह को याद आया PM Modi का पुराना बयान; पूछा- उसके लिए कब माफी मांगेंगे?

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के खिलाफ मांझी ने खोला मोर्चा, कल पटना में होगा मौन धरना; पूर्व CM बोले- मुख्यमंत्री ने किया दलित समाज को जलील