विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 09:37 PM (IST)

नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार ...और पढ़ें

पटना स्नातक निर्वाचन सीट से विजयी जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को प्रमाण पत्र देते प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार।

पटना स्नातक निर्वाचन सीट से विजयी जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को प्रमाण पत्र देते प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार।

HighLights

  1. नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

  2. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी थे।

  3. राजद के दिलीप कुमार को 4,655 मतों से हराया।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी।

मतगणना प्रारंभ होने के बाद शुरुआती कुछ घंटों में राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार से मामूली अंतर से पिछड़ रहे नीरज कुमार चार घंटे के बाद बढ़त बनाना शुरू किया।

पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद नीरज कुमार 2300 मतों से बढ़त बनाएं। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में वे लगातार बढ़त बनाए रखे।

चुनाव परिणाम के अनुसार, नीरज कुमार को कुल 19,930 मत मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार को 15,275 मत प्राप्त हुए। इस तरह नीरज कुमार ने 4,655 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह को 11,278 मत मिले। जन सुराज के प्रत्याशी का जदयू के मोकामा से विधायक रहे अनंत सिंह खुलकर समर्थन कर रहे थे। इस सीट पर जनसुराज तीसरे स्थान पर रहा।

चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी असद उल्लाह खां को 971 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हिमांशु कुमार पटेल को 137 मत मिले। इस चुनाव में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सबसे कम मत निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम कुमार को पांच वोट मिले।

पांचवीं बार चुनाव मैदान में थे नीरज कुमार

जदयू प्रत्याशी पांचवीं बार इसबार चुनाव मैदान में थे। पहले बार वे समता पार्टी अब जदयू के टिकट पर वर्ष 2002 में उतरे थे। इस चुनाव में इन्हें राजद के आजाद गांधी से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद भी वे संघर्ष जारी रखे। वर्ष 2008 के चुनाव में उन्हे जीत मिली। इसके बाद वे 2014 फिर वर्ष 2020 व अब 2026 में लगातार चौथी बार चुनाव जीते। लगातार चौथी जीत के साथ नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी स्थिति कायम रखी है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: शिक्षक सीटों पर नए चेहरों का कब्जा, स्नातक में दिग्गजों ने बचाई अपनी साख

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: सीटें 8, प्रत्याशी 15 और जीत सिर्फ एक की; महागठबंधन के चुनावी गणित में कहां हुई गड़बड़ी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।