Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JDU Spokesperson List में अपना नाम न देख कुशवाहा पर भड़का ये नेता, महज दो दिन में जारी करनी पड़ी तीसरी लिस्ट

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 07:25 PM (IST)

    जदयू ने महज दो दिनों के भीतर तीसरी बार अपने नए प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की लिस्ट जारी की है। शनिवार को जदयू ने एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता और म ...और पढ़ें

    जदयू प्रवक्ता लिस्ट में अपना नाम नहीं देख निखिल मंडल ने जताया था एतराज (फाइल फोटो)
    जदयू प्रवक्ता लिस्ट में अपना नाम नहीं देख निखिल मंडल ने जताया था एतराज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो दिन में तीन बार जारी हुई प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनल सूची।
    2. निखिल मंडल के एतराज के बाद तीसरी बार जारी करनी पड़ी सूची

    राज्य ब्यूराे, पटना। जदयू ने शुक्रवार को अपने प्रदेश प्रवक्ता की सूची से तीन नाम और मीडिया पैनल से 11 नाम को हटाकर इस कथ्य के साथ यह सूचना जारी की थी कि ये लोग आम चुनाव के दौरान मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर पार्टी की ओर से बात नहीं रख सकेंगे।

    शनिवार की दोपहर जदयू ने पुन: प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनल की सूची को जारी किया। इसमें तीन की जगह दो प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम थे। निखिल मंडल को प्रदेश प्रवक्ता की सूची से अलग रखकर यह सूचना जारी की गयी।

    पूर्व में जो तीन नाम थे, उनमें डॉ. निहोरा प्रसाद यादव और अरविंद निषाद का नाम शनिवार को जारी सूची में शामिल था। मीडिया पैनल के नाम पूर्ववत थे। इस पर निखिल मंडल ने फेसबुक पोस्ट शेयर कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया।

    निखिल मंडल के इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद जदयू ने दोपहर 12 बजे के करीब जारी सूची को रद्द कर दिया गया और निखिल मंडल को शामिल करते हुए नयी सूची जारी कर दी गयी। यानी दो दिनों में तीन बार यह सूची जारी हुई।

    खबरें और भी

    अब पांच प्रवक्ता जदयू की तरफ से मीडिया में रखेंगे बात

    जदयू की तरफ से अब तीन की जगह पांच प्रवक्ता मीडिया में पार्टी के स्टैंड को रखेंगे। इनमें पूर्व के डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, निखिल मंडल व अरविंद निषाद के अतिरिक्त धीरज कुशवाहा व परिमल कुमार का नाम शामिल किया गया है।

    मीडिया पैनल में अब 11 की जगह 13 नाम

    जदयू के मीडिया पैनल में अब 11 की जगह 13 लोगों को जगह मिली है। इनमें अधिकतर नाम पुराने पैनल वाले हैं। इम्तियाज अहमद अंसारी, डॉ. श्वेता विश्वास, मनोरंजन गिरि, कमल नोपानी, ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रतिभा सिंह, डॉ. हुलेश मांझी, अजीत पटेल, पूजा एन शर्मा, पल्लवी पटेल, डा. मधुरेंद्र पांडेय, मोहित प्रकाश और तहसीन नदीम को मीडिया पैनल में जगह मिली है।

    निखिल मंडल का गुस्सा कुछ यूं दिखा

    शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता की पहली सूची में अपना नाम नहीं देख गुस्से में निखिल मंडल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा गलतफहमी के शिकार हो गए हैं। यह पार्टी न उनकी है न मेरी। नीतीश कुमार की यह पार्टी है और उन्होंने मुझे प्रदेश प्रवक्ता बनाया था।

    उन्होंने लिखा कि वह प्रदेश अध्यक्ष की कृपा से राजनीति में नहीं हैं। वह अपनी काबिलियत से नहीं बल्कि नीतीश कुमार के आशीर्वाद से प्रदेश अध्यक्ष हैं। राजनीति में हूं, मेहनत करता हूं पर सम्मान से समझौता नहीं करता।

    यह भी पढ़ें: Rohini Acharya: मुसीबत में घिर सकती हैं लालू यादव की बेटी रोहिणी, ये शिकायत लेकर इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा