Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तेजस्वी यादव को अपने बाबूजी से...', JDU ने छोड़े सियासी 'बाण'; कहा- गोद में बैठने से कुछ नहीं होगा

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 07:18 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष लोकतंत्र व संविधान के खतरे में होने की बात करते रहते हैं। कभी कांग्रेस ...और पढ़ें

    'तेजस्वी यादव को अपने बाबूजी से...', JDU ने छोड़े सियासी 'बाण'; कहा- गोद में बैठने से कुछ नहीं होगा
    'तेजस्वी यादव को अपने बाबूजी से...', JDU ने छोड़े सियासी 'बाण'; कहा- गोद में बैठने से कुछ नहीं होगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की गोद में बैठकर प्रवचन देने से तेजस्वी यादव को कुछ लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि केवल लफ्फाजी से कब तक काम चलाएंगे?

    राजीव रंजन ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष लोकतंत्र व संविधान के खतरे में होने की बात करते रहते हैं। कभी कांग्रेस के आपातकाल की मार झेल चुके अपने बाबूजी से उन्हें यह पूछना चाहिए कि लोकतंत्र और संविधान जब खतरे में आता है तो सरकार का कहर आम जनों पर कैसे टूटता है।

    राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को जितना दिया है उतना कांग्रेस को देने का साहस नहीं।

    अपराध पर लगाम से बिहार में विकास को नयी गति मिली- उमेश

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि अपराध पर लगाम लगने से बिहार के आर्थिक विकास को नयी गति प्रदान हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफिया राज को नेस्तनाबूद कर बिहार में सुशासन को स्थापित किया।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के हाथ में जब बिहार की बागडोर आयी तो सबसे पहले उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया। बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलायी। इसके बाद प्रदेश की जनता को खुलकर जीने की आजादी मिली।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासन में यह स्थिति थी कि अपराधियों के भय सें बच्चियां स्कूल तक नहीं जातीं थीं। व्यापारी वर्ग का परिवार दहशत के माहौल में रहता था। नीतीश कुमार के राज में लोगों के बीच असुरक्षा और भय का माहौल खत्म हो चुका है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के इशारे पर...', चुनाव के बीच नीतीश कुमार के मंत्री का खुलासा

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: मोदी, शाह, नड्डा के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं, फैला रहे हैं नफरत- मनोज झा