Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नीतीश कुमार ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 02:12 PM (IST)

    जदयू की स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्य मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। जदयू के प ...और पढ़ें

    JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नीतीश कुमार ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
    JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नीतीश कुमार ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तय कर दी है। चुनाव के भिन्न-भिन्न चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में तब्दीली होती रहेगी। वहीं, सभी चरणों में बनने वाले स्टार प्रचारकों की सूची में मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार अनिवार्य रूप से रहेंगे। सबसे दिलचस्प बात है कि जदयू के सलाहकार केसी त्यागी जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं।

    इस तरह है जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची का स्वरूप

    जदयू ने फिलहाल अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है उसका स्वरूप यह है कि उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्य मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है।

    इनके अतिरिक्त जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता रामनाथ ठाकुर और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

    सभी चरणों में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे नीतीश

    जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव के सभी चरणों में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। एक लोकसभा क्षेत्र में दो या फिर तीन जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं मुख्यमंत्री।

    खबरें और भी

    पहले चरण के तहत जिन चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा उसमें दो सीट पर भाजपा, एक पर हम और एक पर लोजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

    संयुक्त रूप से कैंपेन के स्वरूप पर चल रहा काम

    जदयू और भाजपा सहित एनडीए के घटक दल संयुक्त रूप से चुनाव कैंपेन के लिए निकलेंगे। मुख्यमंत्री उन सभाओं में जरूर रहेंगे जहां प्रधानमंत्री की सभा होगी। अभी संयुक्त कैंपेन के स्वरूप पर काम चल रहा है। वहीं जदयू के स्टार प्रचारक भी एनडीए के संयुक्त कैंपेन का हिस्सा होंगे। प्रत्याशियों की मांग पर भी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगाए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जो लोग ये सपना देख रहे हैं...', लालू के करीबी ने दिया चौंकाने वाला बयान; समझाया सीटों का गणित

    ये भी पढ़ें- BJP के साथ होगा 'खेला'! Lalu Yadav की 'लालटेन' थाम सकता है ये दिग्गज नेता, क्लियर कर दी सारी बात