विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश कुमार ने JDU की राज्य कार्यकारिणी का किया गठन, इन 118 सदस्यों को मिली जगह; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 21 Sep 2024 09:22 PM (IST)

JDU State Executive Committee जदयू ने अपनी राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। राज्य कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने जदयू की राज्य कार्यकारिणी का किया गठन। (फाइल फोटो)
नीतीश कुमार ने जदयू की राज्य कार्यकारिणी का किया गठन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जदयू की राज्य कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 118 सदस्य
  2. दोनों सदनों के जदयू सांसद और विधान मंडल सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य बने

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू की राज्य कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 118 सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी की राज्य इकाई के सभी पदाधिकारी इसके पदेन सदस्य होंगे। दोनों सदनों के जदयू के सांसद और विधान मंडल के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद दशई चौधरी, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विजय कुमार, संतोष कुशवाहा, दुलाल चंद गोस्वामी, अनिल प्रसाद हेगड़े, कविता सिंह, रामकुमार शर्मा, अश्वमेघ देवी, अशफाक करीम, कैलाश बैठा सदस्य बनाए गए हैं।

राज्य कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह

पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, कृष्णनंदन वर्मा, चंद्रिका राय, शैलेश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, मंजू वर्मा, श्याम बिहारी प्रसाद, लक्ष्मेश्वर राय, जय कुमार सिंह, रंजू गीता, मंजर आलम, अभिराम शर्मा, विक्रम कुंवर एवं नौशाद आलम को राज्य कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए पूर्व विधायक-विधान परिषद सदस्य हैं- सलीम परवेज, मंजीत कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, लखन ठाकुर, मो. नेमतुल्लाह, खलील अंसारी, सत्यदेव कुशवाहा, डा. प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमार राय, मनीष कुमार, चंद्रसेन प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सिंह, श्याम बिहारी राम, अशोक कुमार, लक्ष्मीकांत मंडल, सबा जफर, प्रभुनाथ राम, हेमनारायण साह, प्रदीप सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन यादव, जगत नारायण सिंह, पद्मपराग बेणु, महेश्वर यादव, सरफुद्दीन, रजिया खातून, रमेश सिंह कुशवाहा, कृष्णनंदन यादव, मंजू कुमारी, सत्यदेव प्रसाद सिंह, मो. ओवैदुल्लाह, रोजिना नाजिश, रामचंद्र भारती, राजू यादव, राजेश राम, वाल्मीकि सिंह, कमर आलम, दिलीप चौधरी, सूर्यदेव त्यागी एवं रंधीर कुमार सोनी।

इनके अलावा, जदयू के नेता रामचंद्र यादव, अंजली सिन्हा, वीरेंद्र सिंह दांगी, नवीन आर्या, ई. शैलेंद्र मंडल, मालती सिंह, कुशेश्वर तांती, लोकप्रकाश सिंह, ई. शंभू शरण, इस्लाम राही, नंदकिशोर कुशवाहा, अनिल कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, मालती सिंह, कुशेश्वर दास तांती, शगुफ्ता अजीम, महेंद्र प्रसाद यादव, इस्लाम राही, कमलेश कुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह, मो. जमाल, निखिल मंडल आदि को राज्य कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: RJD कार्यालय के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटने पर घमासान, राजद ने नीतीश सरकार से पूछ लिया बड़ा सवाल

Bihar Flood: नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को खुश कर दिया! सबके सामने कर दिया गजब का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।