Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : 'डाका डालने वाले...', नीतीश के नेता ने दिया ऐसा बयान; बिहार में मचेगा सियासी घमासान!

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:26 PM (IST)

    Bihar Politics जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग जदयू की ओर से केंद्र से किया गया। इसके बाद बिहार की सियास ...और पढ़ें

    लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. 'विशेष राज्य के दर्जा पर जदयू को RJD के नसीहत की आवश्यकता नहीं'
    2. बिहार की तरक्की नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता रही है- उमेश
    3. राजद ने केवल परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने की राजनीति की- उमेश

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि सरकारी खजाने पर डाका डालने वाले बिहार को विशेष राज्य के दर्जा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे नसीहत नहीं दें।

    उन्होंने कहा कि दरअसल राजद अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने को ले भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। सभी को पता है कि बिहार की तरक्की नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता रही है।

    JDU को RJD के नसीहत की जरूरत नहीं- उमेश कुशवाहा

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जा पर जदयू को राजद के नसीहत की आवश्यकता नहीं है। वर्ष 2004 में राजद अपने 24 सांसदों के साथ केंद्र की यूपीए सरकार में शामिल थी। राजद कोटे से आठ केंद्रीय मंत्री थे। केंद्र की सरकार में निर्णायक भूमिका होने के बावजूद भी राजद ने कभी बिहार के हितों की चिंता नहीं की।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह भी कहा कि राजद ने सत्ता का प्रयोग केवल अपने परिवार के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाने तथा अवैध संपत्ति बनाने के लिए किया। बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन का प्रमुख कारण यहां राजद का 15 वर्षों का शासनकाल रहा है।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics : नीतीश की JDU ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, बैठक में लाए प्रस्ताव से बढ़ेगी BJP की टेंशन!

    50 प्रतिशत से अधिक कोटे के लिए संसद पारित करे कानून, JDU के बाद कांग्रेस ने भी सरकार से कर दी ये मांग