विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र JDU ने जारी की 30 जिलाध्यक्षों की सूची, सिवान में दरवेश तो बेगूसराय में अंकित को दिया पदभार; देखें लिस्ट

Published: Wed, 10 Apr 2024 08:31 PM (IST)

प्रदेश छात्र जदयू ने 30 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

छात्र JDU ने जारी की 30 जिलाध्यक्षों की सूची। (फाइल फोटो)
छात्र JDU ने जारी की 30 जिलाध्यक्षों की सूची। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश छात्र जेडीयू ने 30 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन और महासचिव रंजीत कुमार झा ने संयुक्त रूप से बुधवार को इसकी सूची जारी की है।

सूची के अनुसार, पूर्वी चंपारण में प्रिंस यादव, पश्चिम चंपारण में शशि कुशवाहा, सीतामढ़ी में विकास कुमार, दरभंगा में पुरूषोतम चौधरी, दरभंगा नगर में जितेन्द्र पासवान, मधुबनी में मौसम श्रीवास्तव, पूर्णिया में अंकित झा, पूर्णिया नगर में श्रवण कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा, सीवान में दरवेश आलम, बेगूसराय नगर में अंकित वर्मा, भागलपुर में वसीम अकरम, शेखपुरा में ओमकार कुमार, बिहारशरीफ नगर में संजीत यादव, बाढ़ में गौरव राज, भोजपुर में प्रीतम कुशवाहा, आरा नगर में कृष्ण तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, बक्सर में मोहित कुमार राय, रोहतास में शशि प्रकाश कुशवाहा, अरवल में सुजीत मौर्य, जहानाबाद में आशु रंजन, औरंगाबाद में विकाश कुमार गहलोत, गया में अमित शर्मा, गया नगर में हिमांशु च्रंद्रवंशी, मुजफ्फरपुर में अंकित कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

लालू-राबड़ी राज में कितने कारखाने खुले : राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बेरोजगारी पर घड़ियाली आंसू बहा रहे तेजस्वी को जानना चाहिए कि एनडीए सरकार ने जितने रोजगार सृजन के लिए जितने काम किये हैं, राजद-कांग्रेस की सरकार में उसका चौथाई काम भी नहीं हुआ था।

तेजस्वी बताएं कि लालू-राबड़ी राज में कितने कारखाने खुले? राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का काम तेजी से चल रहा है।

इनमें से 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां पहले ही दी जा चुकी हैं और बाकी के लिए अगले साल तक का लक्ष्य रखा गया है। वहीं एनडीए सरकार द्वारा 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में चखा मछली का स्वाद, साथ में सत्तू-बेल का शरबत

KK Pathak: भीषण गर्मी में भी स्कूल आएंगे पहली से आठवीं तक के सभी छात्र, शिक्षकों का इतने बजे स्कूल पहुंचना अनिवार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।