विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar के लिए JDU का नया सियासी पैंतरा! पाकिस्तान से कर दी BJP की तुलना, लगाया 'ओछी राजनीति' का आरोप

Published: Mon, 25 Dec 2023 08:10 PM (IST)

Bihar Politics बिहार की सिसायत में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। जदयू ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए ...और पढ़ें

Nitish Kumar के लिए JDU का नया सियासी पैंतरा! पाकिस्तान से कर दी BJP की तुलना (फाइल फोटो)
Nitish Kumar के लिए JDU का नया सियासी पैंतरा! पाकिस्तान से कर दी BJP की तुलना (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जितने क्रांतिकारी काम किए हैं उसे भाजपा के नेता सोच भी नहीं सकते। महिला सम्मान के मामले मे भाजपा द्वारा नीतीश कुमार पर आरोप लगाना वैसा ही है जैसा पाकिस्तान द्वारा भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाना।

राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा के राज में नामचीन महिला खिलाड़ियों को पीटा गया, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। वहीं, नीतीश कुमार ने हर जाति, धर्म और वर्ग की महिलाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ रोजगार का प्रबंध किया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में सशक्त भागीदारी दिलाने को 35 प्रतिशत तक का आरक्षण दिया। भाजपा झूठ व दुष्प्रचार की ओछी राजनीति पर उतर चुकी है।

नीतीश कुमार ने अकलियत समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा : जदयू

जदयू स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को अल्पसंख्यक समाज के काफी लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अकलियत समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में कभी दंगा नहीं हुआ। फिरकापरस्त ताकतें सामाजिक सद्भाव और ताने-बाने को खत्म करना चाहती है। हमें ऐसे लोगों से सचेत रहना है।

'संघीय ढांचा और सांझी विरासत खतरे में है'

जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि देश का संघीय ढांचा और सांझी विरासत खतरे में है। आज हमारे सामने अपने संविधान और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बचाने की चुनौती है। भावनात्मक मुद्दों की आड़ में समाज को बांटने और इतिहास को बदलने का खेल चल रहा है।

पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि आईएनडीआईए की सरकार बनी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। मोदी सरकार सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ कर रही है। उन्हें गरीबों से कोई मोह नहीं है। परवेज सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समाज के हितों का ख्याल रखते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस में सब ठीक? दिल्ली से अचानक आया इन नेताओं को बुलावा, राहुल-खरगे के सामने लगेगी हाजिरी

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के टारगेट पर CM नीतीश कुमार, बिना नाम लिए बोल दिया तीखा हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।