Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    I.N.D.I.A में चलेगा Nitish Kumar का सिक्का? JDU नेताओं ने कर लिया फैसला, कांग्रेस को दिया क्लियर मैसेज

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:38 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड ने नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का चेहरा बनाने का फैसला कर लिया है। जदयू नेताओं ने साफ कहा है कि अगर भाजपा को हराना है तो नीतीश कुमार क ...और पढ़ें

    I.N.D.I.A में चलेगा Nitish Kumar का सिक्का? JDU नेताओं ने कर लिया फैसला, कांग्रेस को दिया क्लियर मैसेज (फाइल फोटो)
    I.N.D.I.A में चलेगा Nitish Kumar का सिक्का? JDU नेताओं ने कर लिया फैसला, कांग्रेस को दिया क्लियर मैसेज (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar I.N.D.I. Alliance जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा है कि आईएनडीआईए मजबूत है और जल्द ही सभी विषयों पर निर्णय हो जाएगा। उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा के एक के मुकाबले विपक्ष का एक उम्मीदवार देने का फॉर्मूला लागू हो जाएगा।

    मालूम हो कि यह फॉर्मूला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया था। सिंह ने कहा कि सीटों के बंटवारे के लिए राज्यों में जल्द काम शुरू होगा। सभी राज्यों में आईएनडीआईए की संयुक्त सभाएं होंगी। इसमें घटक दलों के नेता शामिल होंगे।

    '...लोकसभा चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार करें'

    समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने आईएनडीआईए की बैठक में आए प्रस्तावों का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। उनके विकास कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित बिहार की जनता ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार करें। यदि देश में भाजपा का करारी शिकस्त देना है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में आईएनडीआईए लोकसभा चुनाव लड़े।

    'खरगे ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए...'

    मदन सहनी ने कहा कि दिल्ली की आईएनडीआईए की बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन खरगे ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आईएनडीआईए द्वारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर निर्णय लिया जाएगा, यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग के खिलाफ आईएनडीआईए लड़े तो इस स्वागत देश की जनता निश्चित रूप से करेगी।

    खबरें और भी

    'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्देश्य लोकतंत्र बचाना है'

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आईएनडीआईए के सभी दल अब पूरी तरह कमर कस चुके हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी एकजुट हैं। भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्देश्य है।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह से दो दिनों में 140 से अधिक सांसदों को निलंबित किया गया है, उससे पता चलता है कि भाजपा सत्ता के मद में अब पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। भाजपा यह जान ले कि उसके घमंड का घड़ा भर चुका है। आईएनडीआईए की मजबूती से डरी भाजपा अब नीतीश कुमार के खिलाफ अफवाह फैलाने में जुटी चुकी है, लेकिन भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

    ये भी पढ़ें- JDU सांसद पिंटू की डोल रही सियासी नैया! कभी Modi की तारीफ, कभी नीतीश की वाह-वाह... PoK से PM तक पहुंच गए

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav से नजदीकी ललन सिंह को पड़ेगी भारी? Sushil Modi ने कर दी सबसे बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी