Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या निशांत कुमार बनेंगे बिहार के सीएम? JDU नेता का संकेत, सम्राट चौधरी का भी जिक्र

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 09:24 PM (IST)

    श्याम रजक ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने निशांत को शिक्षित, सभ्य और सक ...और पढ़ें

    न‍िशांत कुमार और ड‍िप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी। फाइल

    न‍िशांत कुमार और ड‍िप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी। फाइल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फुलवारीशरीफ के विधायक व पूर्व मंत्री श्‍याम रजक ने रविवार को बड़ा बयान दिया।

    उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र न‍िशांत कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

    मीडिया से बातचीत में श्‍याम रजक ने कहा कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका अंतिम निर्णय एनडीए की बैठक में ही होगा।

    हर तरह से योग्‍य हैं न‍िशांत 

    हाल ही में जदयू की सक्रिय सदस्यता लेने वाले न‍िशांत के बारे में श्‍याम रजक ने कहा कि वे शिक्षित, सभ्य और सक्षम व्यक्तित्व के धनी हैं। हालांक‍ि उनकी भूमिका क्या होगी, यह नीतीश कुमार तय करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत भावना है कि निशांत को मौका मिलना चाहिए, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा।

    उन्होंने यह भी माना कि भाजपा की ओर से ड‍िप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेता भी इस पद के लिए सक्षम हैं।

    विपक्ष कहीं मुंह द‍िखाने लायक नहीं  

    सीएम नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक युग का अंत नहीं, बल्कि नए दौर की शुरुआत भी है।

    उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश जी बिहार की राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे और राज्य को पूरा समय देंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं है। अपनी भूमिका भी ठीक से नहीं निभा रहा और केवल सुविधाओं की राजनीति कर रहा है।

    अंत में उन्होंने कहा कि चाहे निशांत हों या Samrat Choudhary, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह Nitish Kumar के नेतृत्व में ही काम करेगा।