विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीतन राम मांझी को राज्यपाल या राज्यसभा का ऑफर! अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया क्या रहेगी चुनावी 'चाल'

By Sunil RajEdited By: Prateek Jain
Published: Sun, 01 Oct 2023 08:21 PM (IST)

Jitan Ram Manjhi Quits Election Politics बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी ...और पढ़ें

अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया क्या रहेगी चुनावी 'चाल'। (फाइल फाेटो)
अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया क्या रहेगी चुनावी 'चाल'। (फाइल फाेटो)

HighLights

  1. जीतन राम मांझी बोले- 75 की उम्र के बाद चुनावी राजनीति छोड़ देनी चाहिए
  2. मांझी का फैसला गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का माना जा रहा असर

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 75 साल के बाद नेताओं को चुनावी राजनीति छोड़ देनी चाहिए। उनकी उम्र 79 साल हो गई है ऐसे में चुनाव लड़ना उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। 

मांझी ने कहा कि 75 साल के बाद किसी भी शख्स को चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चुनाव लड़ते रहना चाहते हैं। लेकिन उनका प्रण है कि वे अब किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

संतोष सुमन के चुनाव लड़ने के कयास

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दो दिन बाद मांझी का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि अगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हम को टिकट मिलता है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन चुनाव लड़ेंगे।

जीतन राम मांझी के बारे में इसके पहले भी एनडीए की ओर से राज्यसभा जाने या राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा की जा रही थी।

महागठबंधन से एनडीए में शामिल होने के समय इसकी जोरों से चर्चा हुई थी। अब अमित शाह से मुलाकात के बाद चुनाव न लड़ने की घोषणा को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लालू और नीतीश की बढ़ रहीं मुलाकातें, क्या तेज होते इस सिलसिले में छिपी है चुनावी शतरंज की 'चाल'?

यह भी पढ़ें- 'ललन सिंह के चलते विलय या विलीन होगी JDU', लोकसभा चुनाव से पहले BJP नेता की भविष्यवाणी

दूसरी बार नारायण मांझी हम पार्टी का के जिलाध्यक्ष बने

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी का गया जिला इकाई की कार्यकर्ता बैठक रविवार को बोधगया स्थित निजी आवास में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार पुनः नारायण प्रसाद मांझी को पार्टी के गया जिलाध्यक्ष मनोनीत होने अंग वस्त्र देकर स्वागत व सम्मानित किया।

बैठक में संगठन को ग्राम स्तर पर पंचायत स्तर पर बूथ स्तर तक पहुंचाने और मजबूत करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

पार्टी के कई पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी दी गई। संगठन को मजबूत करने को लेकर ग्राम स्तर पर जनसंपर्क अभियान, प्रखंड स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम तथा विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।