Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सब सही है...', Jitan Ram Manjhi को आखिर क्यों कहना पड़ा ऐसा, संविधान को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

    By Agency Edited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 25 Jun 2024 01:05 PM (IST)

    Jitan Ram Manjhi केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्षी दलों को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रि ...और पढ़ें

    मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी।
    मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी।

    HighLights

    1. विपक्षी नेताओं के बयान पर जीतन राम मांझी ने दी प्रतिक्रिया
    2. 'संविधान खतरे में' के सवाल पर कहा- वे थोथी दलील दे रहे हैं
    3. जीतन राम मांझी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर बोला हमला

    एएनआई, नई दिल्ली/पटना। Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर कहा है कि एनडीए में सब सही है। उन्होंने संविधान को खतरे में बताए जाने को लेकर विपक्ष पर कड़ा प्रहार भी किया है।

    गया लोकसभा सीट से सांसद जीतन राम मांझी ने समूचे विपक्ष पर थोथी दलील देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी हमला बोला।

    मांझी ने क्या कहा?

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे थोथी दलील दे रहे हैं। मांझी ने विपक्ष से सवाल किया कि वे बताएं कि आखिर कैसे संविधान खतरे में है?

    उन्होंने कहा कि केंद्र बहुमत की सरकार चल रही है। सब सही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के नेता संविधान बदल देने का राजग पर आरोप लगाते आ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

    नीट पेपर लीक पर भी बोले जीतन राम

    केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मीडिया से बात करते हुए नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak Case) मामले को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की न्यायपालिका सबसे ऊपर है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जब कोई मामला कोर्ट के अधीन है तो उसमें किसी को हस्तक्षेप करने का या कुछ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर इन दिनों देश का सियासी माहौल गर्म है।

    इधर, इस मामले में बिहार में नौ आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। मूल रूप से नालंदा जिले के रहने वाले संजीव मुखिया (Sanjeev Mukhiya) को इस पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा हे। हालांकि, संजीव मुखिया की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: आरक्षण पर कोर्ट के आदेश के बाद मांझी ने CM नीतीश से कर दिया ये अनुरोध, सहनी का भी आया रिएक्शन

    Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय को लेकर बार-बार बोल रहे जीतन राम मांझी, इस बार सीधा लिया PM Modi का नाम