विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics : 'खेल खत्म...', Jitan Ram Manjhi का बड़ा एलान, PM मोदी के लिए कही ये बात

Updated: Sun, 28 Jan 2024 09:18 PM (IST)

Nitish Kumar Bihar Politics बिहार सत्ता बदलने के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदले हैं। ऐसे में कल तक नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाने वाले जीतन राम मांझी ...और पढ़ें

Bihar Politics : 'खेल खत्म...', Jitan Ram Manjhi का बड़ा एलान, PM मोदी के लिए कही ये बात
Bihar Politics : 'खेल खत्म...', Jitan Ram Manjhi का बड़ा एलान, PM मोदी के लिए कही ये बात

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने वालों का लगा तांता
  2. बिहार की नई सरकार पर कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सत्ता बदल गई है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देकर राजग के साथ गठबंधन में नई सरकार का गठन कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की नौवीं बार शपथ लेने के साथ अपने दो उप मुख्यमंत्री और छह कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई है।

सीएम ने कहा है कि जल्द ही अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

बिहार में खेला होने की भविष्यवाणी

बिहार में खेला होने की भविष्यवाणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब खेल खत्म होने का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकास करने की बात लिखी है। मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया- खेल खत्म। नए मंत्रिपरिषद को बधाई। हम जो कहतें हैं, वही करतें हैं। विकास विद मोदी।

नीतीश को मिल रही बधाई

नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद बड़ी संख्या में जदयू के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को बधाई देने उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से लोगों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार का विकास होगा।

विगत 18 वर्षों से अधिक समय से नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ऐतिहासिक काम किए हैं। जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार जहां भी रहे हैं वहां विकास का काम किया है। हर क्षेत्र में उन्होंने विकास किया है। जदयू नेता नंदकिशोर कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी बधाई

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार के स्वर्णिम युग का सूत्रपात होगा। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति संकल्पित हैं। न्याय के साथ विकास या सबका साथ सबका विकास में कोई फर्क नहीं है।

यह भी पढ़ें

'उनके घर चूल्‍हा नहीं जला होगा...', CM नीतीश कुमार के दोस्‍त ने तेजस्‍वी के 'अभी खेला बाकी है' पर दिया जवाब

बिहार से न्याय मांगने आ रहे राहुल गांधी, बाजी पटलने के बाद I.N.D.I.A की लाज बचाने के लिए इन 4 सीटों पर फोकस