यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा HAM', मांझी का एलान; तेजप्रताप से बोले- हम लोग चूहा खाने वाले हैं
झारखंड विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह ...और पढ़ें

HighLights
- जीतन राम मांझी की पार्टी झारखंड में चुनावी ताल ठोकने के लिए तैयार है।
- हिदुस्तानी आवाम मोर्चा झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
- मांझी ने तेजप्रताप के चूहे वाले बयान पर भी पलटवार किया है।
- चूहे को लेकर कुछ दिन पहले भी मांझी-लालू में जुबानी जंग छिड़ी थी।
राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी। मांझी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने चतरा में बैठक की है, जिसमें हम के दस सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि हम एनडीए (NDA) में हैं, इसलिए इस पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी, उस पर चुनाव लड़ेंगे मगर यह तय है कि 'हम' झारखंड में चुनाव लड़ेगा।
'हम लोग चूहा खा गए'
तेजप्रताप के चूहे वाले बयान पर मांझी ने कहा कि उनके यहां का चूहा हमारे यहां आता रहता था, इसलिए हम उसे खा गए। हम लोग चूहा खाने वाले हैं। अगर उनके पास और चूहा है तो भेज दीजिए।
बता दें कि तेजप्रताप यादव ने बीते दिनों कहा था कि उनके आवास के बगल में ही जीतन राम मांझी का आवास है। मांझी के बेटे संतोष सुमन जी का घर है। उनके आवास से चूहा निकलता है और मेरे यहां लगाए पौधों को नुकसान पहुंचाता है। वह चूहा पकड़ते नहीं हैं, उनके यहां चूहा बहुत है। उनके इसी बयान पर खूब राजनीति हुई। मांझी ने तेजप्रताप को जवाब भी दिया।
मांझी ने एक्स पर लिखा, हम मुसहर परिवार के लोग हैं। हम गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं, इसलिए हमारे घरों और झोपड़ियों में तो छोड़ ही दीजिए। हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता।
'लालू जी ने चूहा खाना छोड़ दिया'
केंद्रीय मंत्री ने लालू के लिए भी काफी कुछ बोला। उन्होंने कहा कि वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है, अगर फिर भी उनके यहां कोई 'चूहा' ज्यादा उछल रहा है, तो हमारे यहां भेज दें हम दो मिनट में उसे देख लेंगे।
खबरें और भी

'तेजस्वी डॉक्टर हैं क्या?'
तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश कुमार को अस्वस्थ बताए जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि वह डॉक्टर हैं क्या? नीतीश कुमार लगातार बैठकें कर रहे, बाढ़ का दौरा किया है। वह बेहतर काम कर रहे हैं।