Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jitan Ram Manjhi: अशोक चौधरी के बयान पर गरमाई सियासत, अब मांझी ने भी सुनाया; कहा- बोलने से पहले...

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 09:16 PM (IST)

    Bihar Politics केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अब अशोक चौधरी को घेर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस तरह के बयानों का समर्थन नही ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो
    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

    HighLights

    1. मांझी बोले, हमारी पार्टी एससी-एसटी में क्रीमी लेयर के खिलाफ
    2. जीतन राम मांझी ने अशोक चौधरी को भी दे दी नसीहत

    राज्य ब्यूरो, पटना। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) बूथस्तर पर पार्टी को पहुंचाने के मिशन में जुट गया है। शनिवार को पटना में पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

    इसमें हर जिला अध्यक्ष को कम से कम दस हजार सदस्य बनाने का टास्क दिया गया। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दोहराया कि हमारी पार्टी एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत से कम साक्षरता वाली 18 जातियों के लिए अलग से व्यवस्था करने की जरूरत है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिनको चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा होगी, उनको अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य अवश्य बनाना होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि जितने ज्यादा पार्टी के सदस्य होंगे उतना ही ज्यादा पार्टी की जड़ें मजबूत होंगी। प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान ही चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस जिले में ज्यादा सदस्य होंगे वहां पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी दावेदारी करेगी। पूरे राज्य में 31 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, इसके बाद नवंबर माह से जिला सम्मेलन किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक सम्मेलन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    अशोक चौधरी को नसीहत, जाति विशेष पर सोचकर बोलें

    केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि किसी जाति विशेष पर बोलने से पहले सोच-समझ लें, फिर कुछ बोलें। इस तरह के बयान का समर्थन नहीं किया जा सकता है। राजनीति में जाति पर बोलने से परहेज करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने खुद पर हमले के बाद दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यमंत्री योगी ने सही कहा था

    Bihar Politics: 24 साल बाद नीतीश के नेता ने JDU से तोड़ा संबंध, CPI-ML का थामा हाथ; जाते-जाते दे दिया बड़ा बयान