Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर, एनडीए के दिग्गज नेता के बयान से हिली बिहार की सियासत; दिल्ली में बढ़ी हलचल

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 12:40 PM (IST)

    Bihar News बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। एनडीए के नेताओं की तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं। अब जीतन राम मांझी ...और पढ़ें

    Nitish Kumar News: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के पलटी मारने पर दिया बयान (जागरण)
    Nitish Kumar News: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के पलटी मारने पर दिया बयान (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी के बयान से हिली बिहार की सियासत
    2. जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर बयान दिया है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार में 24 जनवरी के बाद से अचानक एक बार फिर से सियासत करवट लेती दिख रही है। सियासी गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पलटी मारने की चर्चा जोरों पर है। इस मामले पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी का बयान सामने आया है।

     मांझी के बयान से बढ़ी अटकलें

    जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज ही हो जाएगा का जी? अरे हम खेला की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लग रहा कि आज ही सब खेला हो जाएगा। मांझी ने इसके बाद कहा कि राजनीति में कोई परमानेंट दुश्मन नहीं होता है। कोई आते हैं तो हमलोगों को कोई दिक्कत नहीं है। एनडीए (NDA) को मजबूत करना है।

    बता दें कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि खेला चालू है। बिहार परिवर्तन के ओर अग्रसर है। जो भी होगा राज्यहित में होगा। दरअसल, बिहार के घटनाक्रम में सबसे अधिक एक्टिव जीतन राम मांझी ही दिख रहे हैं। वे लगातार बिहार के घटनाक्रमों पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वह लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साध रहे हैं।

    नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूट गया है: जीतन राम मांझी

    जीतन राम मांझी ने कहा कि हाल ही में मैंने कहा था कि 25 जनवरी के बाद बिहार में बदलाव होगा और इसका आधार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बयान था। उन्होंने राजद के खिलाफ कई बातें कही हैं। इस आधार पर हमने कहा कि गठबंधन नहीं चलेगा। नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना टूट गया है। सलिए गठबंधन तोड़कर वह लोकसभा लड़ सकते हैं स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ें या दूसरे गठबंधन में शामिल हों।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Photos: बिहार में डीएम, एसपी से लेकर मंत्री तक ने फहराया राष्ट्रध्वज, 10 तस्वीरों में देखें शानदार नजारा, छात्र-छात्राओं में भी उत्साह

    Bihar Weather Today: बिहार में पूरी जनवरी चलेगी खतरनाक शीतलहर, अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी; छाया रहेगा घना कोहरा