यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jitan Ram Manjhi: मांझी ने अचानक राष्ट्रपति मुर्मु को लिख दिया पत्र, चुनावी साल में रख दी बड़ी डिमांड
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने समाजसेवी किशोर कुणाल को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने समाजसेवी किशोर कुणाल को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग की है। उन्होंने इसकी अनुशंसा करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को पत्र भी लिखा है।
मांझी ने एक्स पर इस पत्र की तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि पटना महावीर मंदिर के सचिव स्व. किशोर कुणाल जी का सामाजिक और धार्मिक सुधार की दिशा में अहम योगदान रहा है। उनका अद्वितीय योगदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
'मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को...'
मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक अनुशंसा-पत्र भेजकर स्व. किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की मांग की है। उनका नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। वे एक शानदार आईपीएस अधिकारी, समाजसेवी और धार्मिक क्षेत्र में एक प्रेरणा स्तंभ थे। उनका योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में बना रहेगा।
HAM जो कहते हैं वह करतें हैं…
पटना महावीर मंदिर के सचिव स्व. किशोर कुणाल जी का सामाजिक और धार्मिक सुधार की दिशा में अहम योगदान रहा है। उनका अद्वितीय योगदान समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज,मैंने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एक अनुशंसा-पत्र भेजकर स्व.… pic.twitter.com/k96JvU0so0
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 13, 2025
29 दिसंबर को हुआ था किशोर कुणाल का निधन
बता दें कि 29 दिसंबर, 2024 को किशोर कुणाल का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
खबरें और भी
'किशोर कुणाल ने कई सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया'
- मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा था कि आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। किशोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे।
- आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया।
- उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया।
- मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'हम समझते हैं कि नीतीश कुमार...', पटना में बैठकर मांझी ने भी बता दिए अपने इरादे