Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: 'आज के दिन नीतीश से कभी भूलकर भी ना मिलें राहुल गांधी', मौन धरने पर बैठने से पहले जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 09:14 AM (IST)

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज से मौन धरने पर बैठने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। जवाहरलाल ने ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी ने मौन धरना से पहले सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
    जीतन राम मांझी ने मौन धरना से पहले सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

    HighLights

    1. धरना पर बैठने से पहले जीतन राम मांझी ने किया ट्वीट
    2. राहुल गांधी को नीतीश कुमार से दूर रहने की दे दी सलाह

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच विवाद हर दिन गहराता ही जा रहा है। आज से मांझी सीएम नीतीश के खिलाफ मौन धरने पर बैठेंगे। वहीं, इससे पहले मांझी ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है।

    दरअसल, आज देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट के माध्यम से नेहरू को श्रद्धांजलि दी, लेकिन इसके साथ उन्होंने अपनी ट्वीट में नीतीश को घेर लिया। इसके साथ, उन्होंने राहुल गांधी को आज के दिन नीतीश से दूर रहने की भी सलाह दे दी। 

    मांझी का ट्वीट

    मांझी ने ट्वीट किया, 'भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?' 

    गौरतलब है कि नीतीश कुमार को पिछले कुछ दिनों से काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। पहले उन्होंने भरे सदन में जनसंख्या को लेकर महिलाओं पर टिप्पणी की। वहीं, भारी बवाल के बाद उन्हें अपनी बात को लेकर माफी मांगनी पड़ी।

    खबरें और भी

    विवादों में घिरे नीतीश

    इसके बाद, सदन में नीतीश ने मांझी के साथ तू-तड़ाक से बात कर दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मांझी को सीएम बनाना उनकी सबसे बड़ी मूर्खता थी। इसको लेकर आज मांझी मौन धरना पर भी बैठने वाले हैं। 

    इसके अलावा, सीएम नीतीश हाल ही में अपने मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने मृत की जगह जीवित व्यक्ति को ही श्रद्धांजलि दे दी थी।

    दरअसल, उन्होंने स्वर्गीय महावीर चौधरी की जगह अशोक चौधरी पर ही पुष्प अर्पित कर दिया। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है।   

    यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश के खिलाफ मांझी का मौन धरना आज, अपने समर्थकों के साथ पहुंचेंगे पटना के अंबेडकर स्मारक

    यह भी पढ़ें- दिवाली की शाम मंदिर में दीप जलाने के दौरान हुआ विवाद, युवक को मारी गोली; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी पीटा