Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'अगर भाजपा नीतीश कुमार को पार्टी में लेती है तो हम...', जीतन राम मांझी ने सुना दिया अपना फैसला

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 08:46 AM (IST)

    Bihar News बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के फिर से पलटने की अटकलों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को भाजप ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार (जागरण)
    जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के एनडीए में आने को लेकर अपना फैसला सुना दिया है।
    2. हाल में नीतीश कुमार के फिर से पलटने की चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Jitan Ram Manjhi: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटने की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक गलियारे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों नेताओं के बीच दूरियां देखी जा रही है।

    वहीं, अब इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीतीश के भाजपा में आने की अटकलों को लेकर बयान दिया है।

    भाजपा अगर नीतीश कुमार को बुलाती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं:  मांझी

    जीतन राम मांझी ने कहा है कि कि जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पलटूराम रहे ही हैं, एक बार अपना चरित्र समाज को दिखला दिया है तो दूसरी, तीसरी और चौथी बार पलटने में क्या दिक्कत है? अगर भाजपा उन्हें पार्टी में लेती है तो हम कोई ऑब्जेक्शन नहीं करेंगे। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

    इससे पहले जीतन राम मांझी ने नीतीश पर बोला था हमला

    इससे पहले जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर गुरुवार को एक पोस्ट के जरिए जोरदार हमला बोला था। मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि आपको SC कैटेगरी के लोगों से इतनी नफरत क्यों है। आपके एमएलए हमारे मुसहर समाज के लोगों को गाली दे रहे हैं।

    आप मुझे पहले ही सदन में अपमानित कर चुके हैं। अगर हमारे समाज से आपको इतनी ही नफरत है तो बिहार  से बाहर निकाल दीजिए न।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'बिहार से ही निकलवा दीजिए न...', नीतीश कुमार पर भड़के जीतन राम मांझी, MLA पर लगाए गंभीर आरोप

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

    खबरें और भी