Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Floor Test में जीतनराम मांझी करेंगे खेल! Tejashwi Yadav के बाद इस दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा दावा

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 08:31 PM (IST)

    बिहार में 12 फरवरी के फ्लोर टेस्ट है। सभी पार्टियों को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। तेजस्वी यादव ने पहले ही 12 फरवरी को बिहार की राजनीति म ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav के बाद महागठबंधन के महबूब आलम ने भी किया बड़ा दावा। (फाइल फोटो)
    Tejashwi Yadav के बाद महागठबंधन के महबूब आलम ने भी किया बड़ा दावा। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने शनिवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतनराम मांझी से मुलाकात के बाद 12 फरवरी को विश्वासमत के दौरान खेल होने का दावा किया।

    हालांकि उन्होंने इस प्रश्न का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया कि क्या वे महागठबंधन की ओर से मांझी के लिए कोई प्रस्ताव लेकर गए थे? आलम ने कहा, "मांझीजी स्वस्थ हैं। अभी भी अच्छा खेल दिखाएंगे।"

    उनके साथ माले विधायक सत्यदेव राम भी थे। मोर्चा के प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा कि मांझी से प्रतिदिन ढेर लोग मिलने आते हैं। उनका दरवाजा किसी के लिए बंद नहीं रहता है। लेकिन, विश्वासमत पर कोई संकट नहीं है।नीतीश कुमार विश्वास मत हासिल करेंगे। मोर्चा पूरी तरह सरकार के साथ है।

    सदन में बहुमत साबित करेगी नीतीश सरकार : श्रवण अग्रवाल

    इधर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार एकजुट है। सोमवार को विधानसभा में नीतीश सरकार पूर्ण बहुमत साबित करेगी।

    राजग की एकजुटता देखकर विपक्ष पार्टियां डरी-सहमी हैं और उन्हें अपने विधायकों को एकजुट रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के विधायकों में असंतोष व्याप्त है। अपने विधायकों के असंतोष को दबाने के लिए उन्हें कैद कर रखा जा रहा है, जबकि राजग के तमाम विधायक एकजुट हैं।

    सदन में बहुमत साबित करने के लिए विधायकों का आंकड़े होना चाहिए जो राजग के पास है, जिसमें भाजपा 78, जदयू के 45 और हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा के 4 तथा 1 निर्दलीय मिलाकर 128 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के विधायकों में टूट तय है। राजद और कांग्रेस के विधायक ही खेला करने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Floor Test : 24 घंटे Tejashwi Yadav की नजरों के सामने रहेंगे RJD विधायक, गेम होने के डर से लिया बड़ा फैसला

    Bihar Floor Test: Nitish Kumar के साथ बड़ा 'खेला'? श्रवण कुमार के भोज से गायब रहे 5 MLA; JDU ने जारी किया व्हिप