यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय में जीतन राम मांझी कैसे करेंगे काम? भावुक होकर बताया प्लान B; यहां होगा ज्यादा फोकस
Bihar Politics केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रालय का टारगेट फिक्स कर लिया है। जीतन राम मांझी ने बता दिया है कि वह किसके लिए अधिक फोकस होक ...और पढ़ें

HighLights
- जीतन राम मांझी ने अपने मंत्रालय को लेकर अधिकारियों को संबोधित किया
- उन्होंने बताया कि उनका मंत्रालय किस तबके के लोगों पर फोकस करेगा
- जीतन राम मांझी कार्यक्रम को संबोधित करते समय थोड़ा भावुक हो गए थे
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: केंद्र सरकार में मंत्रालय बंटने के बाद अब सभी केंद्रीय मंत्री अपने विभाग के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। मंत्री अधिकारियों से मंत्रालय के बारे में छोटी से छोटी जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्री अपना टारगेट भी लोगों को बता रहे हैं।
जीतन राम मांझी हुए भावुक
इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी अपना टारगेट बता दिया है। इस दौरान वह भावुक तरह से बात कर रहे थे। जीतन राम मांझी ने बताया कि वे अपने विभाग में कैसे काम करेंगे।
जीतन राम मांझी ने बताया अपना टारगेट
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम स्वयं ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। वहां का हमें प्रैक्टिकल अनुभव है। वहां लोग 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें ठीक से दिहाड़ी भी नहीं मिलती। माइक्रो व्यापार को जब तक हम उस तबके तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक पूर्णता की बात करना बेईमानी होगी।
मंत्रालय का नाम सुनकर चौंक गए थे जीतन राम मांझी
बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली से बिहार पहुंचते ही एक चौंकाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद सियासत तेज हो गई थी। जीतन राम मांझी ने कहा था कि हम अपने विभाग वाला लिफाफा खोला तो चौंक गए। MSME मंत्रालय देखकर हमको कुछ समझ नहीं आया और हम माथा ठोकने लगे थे।
खबरें और भी
फिर हम सोचने लगे अरे भाई ये क्या मिला है। हम तुरंत पीएम मोदी से मिलने के लिए आगे बढ़ गए लेकिन पीएम मोदी ने हमें दो कदम पहले ही रोक दिया और कहा कि हम आपको अपना विजन वाला मंत्रालय दिए हैं।