Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पहली बार बिना पुनर्मतदान और हिंसा के संपन्न हुआ चुनाव, जम्मू-कश्मीर SEC ने ली विस्तृत जानकारी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 04:54 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतमनु ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में हुए उत् ...और पढ़ें

    बिहार में चुनाव

    बिहार में चुनाव

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर SEC ने बिहार चुनाव 2025 की जानकारी ली।

    2. बिहार में 67.1% रिकॉर्ड मतदान, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न।

    3. शून्य पुनर्मतदान, हिंसा, बूथ स्थानांतरण जैसी उपलब्धियां रहीं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जम्मू-कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) शांतमनु सोमवार को बिहार भ्रमण के क्रम में पटना स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी ली।

    बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विभाग की बेस्ट प्रैक्टिसेज को विस्तार से रखा। प्रस्तुति में विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान किए गए नवाचारों एवं उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला गया। 

    बिहार में सर्वाधिक 67.1 प्रतिशत मतदान 

    अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1952 के बाद पहली बार बिहार में सर्वाधिक 67.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। इसमें शून्य पुनर्मतदान, शून्य हिंसा, शून्य बूथ स्थानांतरण एवं शून्य नक्सली या हेलीकाप्टर ड्रापिंग जैसी उपलब्धियां सम्मिलित रहीं। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई। 

    इसके अलावा बैलेट पेपर पर रंगीन फोटो, मतदान केंद्रों पर मोबाइल रखने की सुविधा, मतदान दलों के वाहनों में जीपीएस, व्यवस्थित सामग्री वितरण और वीटीआर के लिए पीआरओ एप तथा इसीआइनेट एप जैसे नवाचारों को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया। 

    राज्य निर्वाचन आयुक्त शांतमनु ने इन सभी उपलब्धियों एवं नई पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।

    खबरें और भी