यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Jobs 2025: बिहार में नौकरियों की बहार, 3837 पदों पर जल्द निकलेगी भर्ती; सामने आई विभागों की लिस्ट
Bihar Jobs 2025 बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों में 3837 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई बैठक ...और पढ़ें

HighLights
- विभिन्न विभागों के लिए 3837 पद सृजन की स्वीकृति
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए 3837 पद सृजन की स्वीकृत दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभागों के लिए पद सृजन के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
मंत्रिमंडल के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के अनुसार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 2159 पदों को पुनर्गठित का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालयों के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 663 गैर तकनीकी पद सृजित किए गए हैं।
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणा के अनुपालन में प. चंपारण के मधुबनी अंचल, वैशाली में गोरौल अंचल, बेगूसराय में शाम्हों अंचल, गया में इमामगंज अंचल, कैमूर में अधौरा अंचल, बांका में कटोरिया, मुंगेर में असरगंज और जमुई में चकाई अंचल में प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय के लिए शिक्षक श्रेणी के 422 और शिक्षकेत्तर श्रेणी के 104 कुल 526 पदों का सृजन किया गया है।
खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के लिए 244 पद, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 104 पद और राजस्व अधिकारी सह कानूनगो (भू अर्जन) के 81 पदों कुल 185 पदों के सृजन सृजित किए गए हैं।
महाधिवक्ता कार्यालय, पटना के लिए 34 स्थायी और संविदा वाले 6 कुल 40 पद, गन्ना उद्योग विभाग में संपर्क पदाधिकारी, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, पौधा संरक्षक निरीक्षक और तकनीकी सहायक के कुल 19 पदों को ईख पर्यवेक्षक के रुप में बदलने तथा राजकीय औषधालय, राजभवन, पटना में आयुर्वेदिक पंचकर्म ईकाई के संचालन के लिए मूल कोटि के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के एक पद के सृजन का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें-