Kal Ka Mausam 25 June: बिहार के अररिया-मधुबनी समेत 6 जिलों में भयंकर बारिश, इन जगहों में लू की चेतावनी
बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, जहां भीषण गर्मी के साथ मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
बिहार में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
25-26 जून को तेज हवाएं और वज्रपात संभव।
27-30 जून के बीच भारी बारिश का अनुमान।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। एक ओर जहां भीषण गर्मी और लू से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से राज्य की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों में सुपौल जिले में 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं। IMD का अनुमान है कि 25 और 26 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ कड़कती बिजली के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, 25 जून को उत्तर-बिहार के सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी और कटिहार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार के सारण, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विभाग की तरफ से इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के कई जिलों में लू का कहर बना रहेगा।

हालांकि, बिहारवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल मोतिहारी से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के बिहार के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
खबरें और भी
IMD के अनुसार, 27 से 30 जून के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। खास तौर पर 28 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने पूर्वानुमान लगाया गया है।