विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगन घाट पर 92.65 करोड़ से बन रही मल्टी लेवल पार्किंग, 341 कार और 10 बसें होंगी पार्क

Published: Tue, 25 Aug 2026 08:30 AM (IST)

पटना सिटी के कंगन घाट पर अगले वर्ष के अंत तक छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। ...और पढ़ें

कुछ ऐसा होगा कंगन घाट का मल्‍टी लेवल पार्किंग।

कुछ ऐसा होगा कंगन घाट का मल्‍टी लेवल पार्किंग।

HighLights

  1. कंगन घाट पर छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग।

  2. 341 कारें और 10 बसें पार्क हो सकेंगी।

  3. पर्यटकों को मिलेगी सुविधा, पर्यटन को बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। जेपी गंगा पथ से कंगन घाट में उतरते ही कुछ दूरी पर कंगन घाट गुरुद्वारा के सामने खाली भूखंड पर छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण अगले वर्ष के अंत तक हो जाएगा।

इस पार्किंग में 341 कारें व 10 बसों के ठहराव की सुविधा होगी। यह जानकारी सोमवार को निर्माण कंपनी के निदेशक सुमित सिंह कलशी ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कंगन घाट में लगभग दो एकड़ भूखंड पर छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण जारी है।

334 कारों की हो सकेगी पार्किंग 

341 कार व 10 बस की क्षमता वाली पार्किंग में 16 डोरमेट्री, दो सामान घर, दो कार लिफ्ट तथा चार यात्री लिफ्ट लगाए जाएंगे। पाकिँग में हरियाली के साथ बैठने, शौचालय व स्नानगृह की व्यवस्था होगी।

लगभग दो एकड़ भूखंड पर छह मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग की नींव 17 मार्च को तख्त श्री हरिमंदिर के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने सिंह साहिबानों व संतों के साथ अरदास कर रखी थी।

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्‍पना साकार होने वाली है।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने द‍िया था निर्देश 

कंगन घाट पर 92.65 करोड़ राशि से इसका निर्माण हो रहा है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा पार्किंग निर्माण होने से पर्यटकों को काफी सहुलियत होगी। 

तख्त श्री हरिमंदिर, बाललीला गुरुद्वारा, छोटी पटनदेवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर देश-विदेश से घूमने आनेवाले पर्यटकों को वाहन पार्किंग करने में समस्‍या नहीं होगी।