Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Junction: बारिश हुई तो फिर डूब जाएगी ये मेन सड़क, पटना जंक्शन पर पहुंचना होगा मुश्किल; क्या है निगम की तैयारी?

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 12:33 PM (IST)

    पटना जंक्शन की करबिगहिया मुख्य सड़क फिर डूबने वाली है। दरअसल पिछले वर्ष मानसून के दौरान यहां कमर भर जलजमाव हो गया था। पानी भरने को लेकर लोकसभा चुनाव क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. आचार संहिता के दौरान प्री-कास्ट ड्रेनेज बनाने का लिया गया था निर्णय
    2. निगम मुख्यालय और विभाग के बीच अब तक फंसकर रह गया प्रस्ताव
    3. पिछले साल मानसून के दौरान यहां कमर भर जलजमाव हो गया था

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन की करबिगहिया छोर की मुख्य सड़क फिर इस बार वर्षा होने पर डूबेगी। नगर निगम लोकसभा चुनाव के दौरान यहां प्री-कास्ट ड्रेनेज बनाने का फैसला लिया गया था। अब तक इस योजना की मंजूरी नहीं मिल पाई है।

    नगर निगम के कंकड़बाग अभियंत्रण प्रमंडल 66 लाख की लागत से निर्माण कराने का प्राकलन बनाकर निगम मुख्यालय को भेज दिया। निगम मुख्यालय और विभाग के बीच यह प्रस्ताव रह गया। चिरैयाटांड पुल से मीठटापुर पुल के बीच वाले भाग में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम फ्लाइओवर का निर्माण कर रहा है।

    सिर्फ पुल निर्माण के कारण नाला बा​धित

    नाला के ऊपरी भाग पिलर पड़ जाने के कारण ध्वस्त हो गया है। यही कारण है कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान यहां कमर भर जलजमाव हो गया था। जलनिकासी के लिए योजना भी बन गई है। योजना की मंजूरी के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा। यहां जलजमाव हो जाने के कारण मुख्य सड़क पर अवाजाही बंद हो जाती है।

    पटना जंक्शन से करबिगहिया की तरफ यात्री नहीं निकल पाते हैं। आसपास घनी आबादी है। लोग प्रभावित हो जाते हैं। करबिगहिया का पानी सीधे मीठापुर बस पड़ाव संप हाउस में पानी जाने की व्यवस्था की गई है। सिर्फ पुल निर्माण के कारण नाला बा​धित है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं निगम के अधिकारी?

    निगम अधिकारियों का कहना है कि योजना मंजूर होते ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कंकड़बाग अंचल को करबिगहिया मुख्य सड़क पर जलमाव होने का भय सताने लगा है। अंचल की तरफ से पुराने नाले की सफाई कराने का दावा किया गया है।

    इसके साथ मोटर पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का जलजमाव होने के तत्काल बाद निकासी का कार्य शुरू हो जाएगा। नये नाला के निर्माण नहीं होने के बाद भी प्रयास है कि कम से कम लोग प्रभावित हों।

    नगर निगम के वार्ड 29 के पार्षद विकास कुमार का कहना है कि करबिगहिया मुख्य सड़क है। स्टीमेट बन गया है। कार्य होना है। इस कार्य को कराकर मीठापुर बस पड़ाव संप से कनेक्ट कर दिया जाए। बड़ी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें-

    Patna Junction history: कैसे हुआ था पटना जंक्शन का निर्माण, पहली ट्रेन कौन सी चली थी? पढ़ें इसका दिलचस्प इतिहास

    Patna Junction पर भूलकर भी ना करें ये काम, इस हरकत के लिए पकड़े गए 522 यात्री; जेब करनी पड़ी ढीली