Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav की पार्टी ने खेल दिया नया दांव, 'कर्पूरी ठाकुर' के बाद RJD की इस बड़ी मांग को भी मानेगी BJP ?

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 12:33 PM (IST)

    Bihar Politics आज देश भर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है। पटना में इसको लेकर लालू यादव की पार्टी राजद की तरफ से आ ...और पढ़ें

    लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो- जागरण
    लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आरक्षण का दायरा बढ़ाने का फैसला 9वीं अनुसूची में हो शामिल- राजद
    2. कर्पूरी ठाकुर के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी- राजद

    राज्य ब्यूरो, पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशती पर केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का एलान किया है। केंद्र के इस निर्णय का राजद से लेकर दूसरे तमाम राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पूरी होने के बाद अब राजद ने केंद्र सरकार के समक्ष नई मांग रख दी है।

    राष्ट्रीय जनता दल का यह दावा रहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की उसकी मांग दशकों पुरानी रही है। राष्ट्रीय जनता दल की मांग और बिहार में हुई जाति आधारित गणना के बाद उसके परिणामो को देखते हुए केंद्र सरकार ने राजनीतिक दबाव में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है।

    मनोज झा ने आरक्षण को लेकर कह दी बड़ी बात 

    अब राजद की मांग है कि बिहार में हुई जाति आधारित गणना के बाद बढ़ाए गए आरक्षण के दायरे को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद मनोज झा ने बुधवार को मीडिया से बात की और कहा कि बिहार सरकार ने पहले जाति आधारित गणना कराई।

    इसके बाद आरक्षण के दायरे को बढ़ाया। अब हमारी मांग है कि आरक्षण के बढ़े हुए दायरे को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। कर्पूरी ठाकुर के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्यथा उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा सांकेतिक लगेगी।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी की न्याय यात्रा को असम में रोके जाने के एक सवाल पर मनोज झा ने कहा कि देखिए इस सरकार के खिलाफ देश मे जहां कहीं भी आवाज उठाई जाएगी, यह सरकार इस प्रकार से डराने और दबाने की कार्रवाई करेगी। इसमे कोई नई या बड़ी बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 

    Karpoori Thakur Jayanti Program: पटना में इस सड़क पर रात दस बजे नहीं मिलेगी एंट्री, हवाई अड्डे की ओर जाने के लिए करना होगा यह काम

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने असम CM को घेरा तो BJP भड़की, 25 केस और दर्ज कर दो... कहने पर किया जबरदस्त पलटवार