Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karpoori Thakur Jayanti: अति पिछड़ों के हक की आवाज बुलंद करेगी JDU, ये है नीतीश की पार्टी का पूरा प्लान

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 09:23 PM (IST)

    राजधानी स्थित वेटेनरी कॉलेज मैदान में जदयू की ओर से आयोजित हो रहे कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से संबोधित कर ...और पढ़ें

    अति पिछड़ों के हक की आवाज बुलंद करेगी JDU, ये है नीतीश की पार्टी का पूरा प्लान
    अति पिछड़ों के हक की आवाज बुलंद करेगी JDU, ये है नीतीश की पार्टी का पूरा प्लान

    राज्य ब्यूरो, पटना। कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह के मंच से बुधवार को जदयू अति पिछड़ों के हित की आवाज को बुलंद करेगा। राजधानी स्थित वेटेनरी कॉलेज मैदान में जदयू की ओर से आयोजित हो रहे कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से संबोधित करेंगे। वह 12.30 बजे वेटेनरी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

    जदयू के लिए इस आयोजन का महत्व कई मायनों में अधिक है, क्योंकि यह पहली बार हो रहा कि जदयू कर्पूरी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किसी खुले मैदान में कर रहा। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने और इस रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण के बढ़े दायरे के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर संबंधित वर्ग के लोगों में अधिक चर्चा है।

    1 वर्ष तक किए कार्यक्रम

    इस आयोजन के पूर्व जदयू ने लगभग एक वर्ष तक पूरे राज्य में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया था। छोटे और मध्यम आकार के इस आयोजन में सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए काम की भी चर्चा हुई। कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह ऐसे समय हो रहा जब शीतलहर की स्थिति है। ऐसे में आयोजन काफी देर तक चले यह संभव नहीं है।

    जदयू ने आयोजन में आने वाले लोगों के लिए मिलर स्कूल मैदान व पार्टी नेताओं के आवास पर व्यवस्था की है पर उम्मीद है कि लोग आयोजन के दिन ही आएंगे। वेटेनरी काॉलेज मैदान में कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह का मंच मंगलवार देर शाम बनकर तैयार हो गया। मंच का घेरा व आगे का हिस्सा पार्टी के झंडे की शक्ल का बना है।

    खबरें और भी

    'बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में आएंगे'

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में आएंगे। उनकी सुविधा को ध्यान में रख मैदान के बड़े हिस्से में कुर्सियां लगायी गयी हैं। बैरिकेडिंग भी गई है। मैदान के आसपास की सड़कों के किनारे समर्थकों ने बड़े-बड़े फ्लेक्स भी लगाए हैं। मंत्रियों के आवास वाले इलाके में भी कई बड़े आवासीय परिसर में आयोजन में आ रहे लोगों के रहने की व्यवस्था की गयी है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बुधवार को जदयू द्वारा आयोजित कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह अभूतपूर्व होगा। इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

    ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

    ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या-कुछ कहा