Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'द बर्निंग ट्रेन' बनने बची कटिहार-पटना इंटरसिटी, पहिए से अचानक निकली चिंगारी और फिर...

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 09:32 PM (GMT+05:30)

    कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (15713) के पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने से अथमलगोला के पास हड़कंप मच गया। गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन रोकी गई, जिससे या ...और पढ़ें

    द बर्निंग ट्रेन होने से बची कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

    द बर्निंग ट्रेन होने से बची कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

    HighLights

    1. ट्रेन के पहिए से अचानक निकली चिंगारी और धुआं।

    2. गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा।

    3. ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुई थी यह आपात स्थिति।

    संवाद सूत्र, अथमलगोला। कटिहार से पटना जाने वाली 15713 अप कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार की दोपहर अचानक पहिये से चिंगारी एवं धुंआ निकलने लगा, जिसे देख गेट मैन ने लाल झंडी दिखा ट्रेन को रोकने का इशारा किया।

    ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही यात्रियों के बीच भगदड़ की स्थिति मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

    हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तत्काल गार्ड एवं ड्राइवर ने इंजन के दूसरे डिब्बे के नीचे ब्रेक बाइंडिंग से निकल रही चिंगारी एवं धुंए को अग्निशमन यंत्र से ठीक किया।

    इस बीच जयप्रकाश महुली के समीप करीब बीस मिनट तक रुकी रही। गेट मैन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

    इस संबंध में बख्तियारपुर स्टेशन प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुंआ निकला था, जिसे ट्रेन के चालक और गार्ड के द्वारा ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जांच पड़ताल कर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।