Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केरलम विधानसभा चुनाव 2026: RJD ने कुथुपराम्बा में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, BJP को मिलीं 3 सीटें

    Updated: Mon, 04 May 2026 07:07 PM (IST)

    आरजेडी ने केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कन्नूर की कुथुपराम्बा सीट जीतकर इतिहास रचा है, जहां पीके प्रवीण ने IUML उम्मीदवार को हराया। भाजपा को भी पहली ब ...और पढ़ें

    केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में RJD की ऐतिहासिक जीत।

    केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में RJD की ऐतिहासिक जीत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केरलम में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराई है। पार्टी के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कन्नूर जिले की कुथुपराम्बा सीट पर जीत हासिल की।

    चुनाव आयोग के अनुसार प्रवीण ने IUML की जयंती राजन को 1,286 वोटों के मामूली अंतर से हराया। प्रवीण को 70,448 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 69,162 वोट मिले।

    आरजेडी वहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का सहयोगी दल है और इस सीट पर उसने गठबंधन के लिए जीत सुनिश्चित की। प्रवीण, जो पहले पनूर नगर पालिका पार्षद और पंचायत सदस्य रह चुके हैं, LDF की मजबूत लाइन पर खड़े होकर चुनाव लड़े।

    तेजस्वी यादव का केरलम में जोरदार प्रचार

    RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कुथुपराम्बा सहित केरलम के कई इलाकों में LDF और RJD उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय प्रचार किया। उन्होंने पीके प्रवीण के लिए पब्लिक मीटिंग की और LDF को मजबूत समर्थन दिया।

    तेजस्वी ने मालाबार क्षेत्र में कई रैलियां कीं, जहां उन्होंने RJD के तीन उम्मीदवारों (कुथुपराम्बा, वडकारा और कल्पेट्टा) के लिए पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया। तेजस्वी वहां कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक दिखे थे।

    Keralam Election Result 2026

    BJP का केरलम में सशक्त प्रदर्शन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    राजनीतिक विश्लेषक शोभित सुमन कहते हैं, बंगाल के बाद अब दक्षिण में भी भाजपा का फैलाव तय है। केरलम में तीन सीट जीत कर इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस चुनाव में भाजपा ने भी केरलम में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

    यह पार्टी के लिए राज्य में महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू है। इससे पहले लोकल बॉडी चुनावों में भाजपा ने कुछ शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की थी।

    वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद मुकेश कहते हैं, राजद का खाता खुलना ऐतिहासिक है। केरलम की राजनीति में RJD की यह जीत LDF गठबंधन की व्यापक अपील को दर्शाती है।

    BJP का बढ़ता वोट शेयर और सीटें भविष्य के चुनावी समीकरणों के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। पूर्ण परिणामों के साथ ही गठबंधन की स्थिति और स्पष्ट होगी। वाम किला ढहने का केरलम में दूरगामी असर होगा।

    खबरें और भी