विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खान सर पर चाचा और पड़ोसियों का हमला; गांववालों ने लगाए कई आरोप, बताई विवादों की कहानी

Published: Sat, 06 Jun 2026 10:13 AM (IST)

पटना में कोचिंग फायरिंग मामले के बाद खान सर अपने पैतृक गांव देवरिया में आरोपों से घिर गए हैं। उनके ...और पढ़ें

देवरिया स्‍थ‍ित खान सर का आलीशान मकान। सौ-सोशल मीडि‍या

देवरिया स्‍थ‍ित खान सर का आलीशान मकान। सौ-सोशल मीडि‍या

HighLights

  1. व्यवहार में बदलाव, लोकप्रियता के दुरुपयोग का आरोप।

  2. पैतृक गांव में जमीन और रास्ते के विवाद।

  3. चाचा ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्‍थ‍ित खान ग्‍लोबल स्‍टडीज कोचि‍ंग के बाहर फायरिंग मामले में आरोप‍ित किए गए फैजल खान उर्फ खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 

इस बीच यूपी के देवरिया स्‍थ‍ित उनके पैतृक गांव भाटपाररानी में भी उन्हें लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में गांव के कुछ लोगों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उनके व्यवहार, जमीन विवाद और स्थानीय मामलों में हस्तक्षेप को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सफलता म‍िलने के बाद बदल गया व्‍यवहार 

लोगों का कहना है कि लोकप्रियता और सफलता मिलने के बाद उनके स्वभाव में बदलाव आया है। स्‍थानीय पार्षद आदित्य सिंह ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में नाला निर्माण के दौरान खान सर ने विवाद किया था।

उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक स्तर पर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि रास्ते और भूमि से जुड़े विवादों को लेकर मोहल्ले के कई परिवारों के साथ उनका मतभेद रहा है।

पड़ोसी अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि रास्ते और बाउंड्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है तथा उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तीन मंज‍िला मकान के ढांचे पर भी विवाद 

विवाद को और हवा तब मिली जब खान सर के रिश्ते में चाचा लगने वाले इमरान ने उनके खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं। उनपर झूठ फैलाने का आरोप तक लगाया। 

उन्होंने खान सर पर लोकप्रियता का दुरुपयोग करने, सफलता के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने और विरोधियों को दबाने जैसे आरोप लगाए। नटवरलाल भी बता दिया। 

इमरान ने यहां तक दावा किया कि कोचिंग संस्थान पर हुई फायरिंग की घटना की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गांव के लोगों के अनुसार, खान सर अब बहुत कम ही अपने पैतृक गांव आते हैं।

उन्होंने वहां एक तीन मंजिला मकान बनवाया है, जिसके आसपास बुनियादी ढांचा विकास कार्यों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं।

उधर पटना में कोचिंग संस्थान विवाद और कथित फायरिंग मामले की जांच जारी है। पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें- खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे स्टूडेंट, बोले- हमें परेशानी हो रही; पटना पुलिस मामले को शांत करे

यह भी पढ़ें- खान सर के गार्ड ने खोले राज, पटना में 2 जून की रात कोचिंग सेंटर के बाहर हुए विवाद में आया ट्विस्ट

यह भी पढ़ें- खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पटना पुलिस ने क्यों जोड़ा FIR में नाम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।