Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ फिर सड़क पर उतरे खान सर, बोले- री-एग्जाम से सरकार को फायदा होगा

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 02:06 PM (GMT+05:30)

    ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर (Khan Sir) बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एक बार फिर सड़क पर उतर गए हैं। वह बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद करने और री-ए ...और पढ़ें

    बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ फिर सड़क पर उतरे खान सर (फाइल फोटो PTI)
    बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ फिर सड़क पर उतरे खान सर (फाइल फोटो PTI)

    HighLights

    1. बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे खान सर
    2. खान सर ने कहा, बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा दोबारा होनी चाहिए
    3. खान सर ने कहा, री-एग्जाम की मांग एकदम जायज है

    जागरण टीम, पटना। बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद करने और दोबारा से परीक्षा कराने की मांग को लेकर एक बार फिर खान सर (Khan Sir Protest) सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठेंगे। खान सर ने यह भी कहा कि छात्रों की री-एग्जाम की मांग एकदम जायज है।

    बता दें कि 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद कर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर से बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतरे हैं।

    'बिहार सरकार को री-एग्जाम से फायदा होगा'

    'ग्लोबल स्टडीज' के संचालक खान सर ने कहा कि अगर री-एग्जाम होगा तो सबसे ज्यादा फायदा बिहार सरकार का ही होगा। ये इनके फायदे के लिए ही हम कह रहे हैं।

    'परीक्षा में धांधली हुई'

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि री-एग्जाम की मांग किसी भी तरह से गलत नहीं है। परीक्षा में धांधली हुई है। मैं मीडिया के साथियों का भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारी बात को गंभीरता से उठाया है।

    खान सर बोले, अगर री-एग्जाम होगा तो सरकार को युवाओं का गुस्सा नहीं झेलना पड़ेगा। चुनाव में सरकार को इससे फायदा होगा।

    बता दें कि बीपीएससी 70वीं पीटी (BPSC 70th Exam Protest) के नए सिरे से आयोजन को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर खान सर (Khan Sir News) और रहमान जी के साथ प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थी जुटने लगे हैं। काफी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- BPSC AE Answer Key: रिलीज हुई बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती की फाइनल आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

    ये भी पढ़ें- BPSC: बिहार सिमुलतला आवासीय शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए इस तारीख से करें आवेदन, पढ़ें डिटेल