यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kharmas Kab Se Hai: खरमास कब से लग रहा और कब होगा समाप्त? पढ़ें जनवरी 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त
Kharmas Kab Se Lag Raha हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। खरमास में शादी न करन ...और पढ़ें

HighLights
- खरमास लगने के कारण शादी और अन्य शुभ कार्यों पर ब्रेक लगने जा रहा है।
- हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है।
संजीव कुमार, डिजिटल डेस्क, पटना। Vivah Shubh Muhurat: दिसंबर महीने में अब शादी विवाह पर ब्रेक लगने वाला है, क्योंकि खरमास लगने वाला है। यानी खरमास लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। खरमास के दौरान बाजार में भी रौनक समाप्त हो जाती है।
तो चलिए आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि खरमास कब शुरू होगा और कब होगा समाप्त। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि 2024 के जनवरी में शादी का मुहूर्त कब-कब है? शुभ मांगलिक कार्य कब से शुरू हो जाएंगे।
खरमास कब है 2023 में
16 दिसंबर 2023 को शाम के 3 बजकर 58 मिनट से खरमास की तिथि शुरू हो जाएगी। इस दौरान सूर्य देव वृक्ष्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे एक महीने के लिए शादी के साथ-साथ अन्य मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
खरमास 2023 समाप्ति तिथि
खरमास 16 दिसंबर की शाम 3 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होकर 15 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
खरमास में वर्जित कार्य 2023
हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
खरमास में शादी न करने की सलाह दी जाती है।
इस महीने में नया घर खरीदना, कोई संपत्ति खरीदना, नया कारोबार शुरू करने से बचना चाहिए।
इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।
इस माह में लोगों को नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए।
इस महीने में लोगों को मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त
जनवरी 2024 में 16, 17, 20,21,22 और 27, 28,30 से 31 जनवरी तक यानी 9 दिन शादी के शुभ दिन हैं। इस दौरान खूब धूम धाम से लोग शादी कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें