Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ई कोनो आज भइल बा? NEET मामले में खेसारीलाल यादव का तंज; PM मोदी से अपील- अंबानी-अदाणी से यह कह‍िये

    Updated: Sat, 23 May 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

    भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव ने राजनीति, महंगाई, NEET पेपर लीक और देश की आर्थिक स्थिति पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने बड़े उद्योगपतियों से गरीबों की म ...और पढ़ें

    खेसारीलाल यादव ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय। फाइल

    खेसारीलाल यादव ने कई मुद्दों पर रखी बेबाक राय। फाइल

    HighLights

    1. खेसारीलाल ने राजनीति में दोबारा न जाने की बात कही।

    2. महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा, नोटबंदी से बदतर हालात।

    3. NEET पेपर लीक को छात्रों के साथ नाइंसाफी बताया।

    डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

    विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुके खेसारीलाल ने राजनीति, महंगाई, NEET पेपर लीक और देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखी।

    अपराधी की नहीं होती जात‍ि 

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह एक बार राजनीति में उलझ चुके हैं और अब दोबारा उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा, 'अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है।'

    देश में बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए खेसारीलाल ने कहा कि हालात नोटबंदी के समय से भी ज्यादा खराब हो चुके हैं।

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रधानमंत्री की बचत संबंधी अपील पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों से बचत की अपील की जा रही है, वे पहले से करोड़पति हैं, जबकि सबसे ज्यादा असर गरीब और आम आदमी पर पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि जिसके पास साइकिल खरीदने के पैसे नहीं हैं, वही सबसे ज्यादा परेशान है।” साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि देश के बड़े उद्योगपतियों और कलाकारों को आगे आकर गरीबों की मदद के लिए योगदान देना चाहिए।

    खेसारीलाल ने कहा कि चाहे शाहरुख खान हों, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी या खुद खेसारीलाल यादव — सभी ने जनता से कमाया है, इसलिए देशहित में आगे आकर चंदा देना चाहिए ताकि गरीबों का भला हो सके।

    ई कोनो आज भइल बा...

    NEET पेपर लीक मामले पर भी उन्होंने भोजपुरी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ई कोनो आज लीक भइल बा, केतना दिन से लीक होता।” उनके मुताबिक यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है और युवाओं के साथ नाइंसाफी हो रही है।

    खबरें और भी

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए प्रचार करने और इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के तंज को लेकर भी उन्होंने जवाब दिया। खेसारीलाल ने कहा कि अगर भाजपा बुलाती तो वे वहां भी जाते। उनके लिए पार्टी नहीं, व्यक्ति और संबंध मायने रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी उनके बड़े भाई जैसे हैं और जो उन्हें सही लगता है, वही बोलते हैं। बातचीत के अंत में उन्होंने संकेत दिया कि फिल्मों से उनका सफर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनकी चार-पांच फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।