Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाभी से प्रेम प्रसंग में भाई का कत्ल, खुसरूपुर में बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदा; इलाज के दौरान मौत

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:56 AM (IST)

    खुसरूपुर के लोदीपुर में एक भाई ने अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते तीसरे भाई शैलेश रविदास की चाकू मारकर हत्या कर दी। शैलेश को पेट में चाकू लगा और इला ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या।

    2. बड़े भाई शत्रुघ्न ने चाकू से हमला कर मार डाला।

    3. इलाज के दौरान शैलेश रविदास की पीएमसीएच में मौत।

    संवाद सूत्र, खुसरूपुर। प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के समीप दलित टोला में एक भाई ने अपने तीसरे नंबर की भाई की चाकू मारकर हत्या कर दिया। हत्या के पीछे भाभी से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। 

    दरअसल गांव निवासी सचिंद्र रविदास रविदास के पुत्र शैलेश रविदास का अपने ही बड़े भाई की पत्नी गीता देवी से बीते पांच वर्षों से अवैध संबंध था। वो दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाव का काम कर गुजर बसर कर रहा था।

    पत्नी से अवैध संबंध रखने को लेकर आपस में झगड़ गए

    गीता देवी पिछले एक माह पूर्व खुसरूपुर आई थी। जिसके बाद बुधबार को मृतक शैलेश रविदास वापस अपने घर खुसरूपुर आया था। बीते रात शैलेश के बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास अपनी पत्नी से अवैध संबंध रखने को लेकर आपस में झगड़ गए। नतीजतन शत्रुघ्न ने गुस्से में आकर एक धार दार चाकू से अपने भाई शैलेश के उपर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया। 

    घायल अवस्था में मृतक शैलेश को पटना के पीएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। मृतक शैलेश शादी शुदा नहीं था। शत्रुघ्न गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर गुजर बसर कर रहा था उसे उसकी पत्नी गीता देवी से चार बच्चे है। जिसमें क्रमशः बेटा तीन एवं बेटी एक है। 

    खबरें और भी

    ससुराल में सभी को था अवैध संबंध का पता

    परिजनों और पीड़ित गीता ने बताया कि मैं अपने देवर के साथ दिल्ली में रह रही थी। लगभग एक महीने पहले मै खुसरूपुर आई थी। मेरे अवैध संबंध की जानकारी मेरे ससुराल पक्ष के सभी लोगों को था। 

    गीता देवी ने बताया कि मुझे चार संताने है जिसमें सबसे छोटा बेटा मेरे मृतक देवर शैलेश का संतान है। गौरतल हो कि मृतक शैलेश रविदास चार भाई में से तीसरे नंबर का है।

    भाभी से अवैध संबंध ने युवक की जान ले ली। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। जिसके बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे जुट गई है। 

    थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना के आरोपी मृतक की भौजाई गीता देवी व उसके पति शत्रुधन रविदास को आरोपी बनाया है। घटना के बाद चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है। जबकि मृतक के परिवारजनों के बीच मातम और मायूसी का वातावरण कायम है।