आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू का शिकंजा, किशनगंज के निलंबित इंस्पेक्टर से 7 घंटे तक पूछताछ
आय से अधिक संपत्ति मामले में किशनगंज के निलंबित इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन से ईओयू ने सात घंटे पूछताछ की। ...और पढ़ें

किशनगंज के निलंबित इंस्पेक्टर से 7 घंटे तक पूछताछ
HighLights
निलंबित इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन से सात घंटे पूछताछ हुई।
ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति पर सवाल पूछे।
बिहार-बंगाल में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ।
राज्य ब्यूरो, पटना। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे किशनगंज के निलंबित इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को करीब सात घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान इंस्पेक्टर के पास बिहार से बंगाल तक कई अचल संपत्तियों और माफिया तत्वों से सांठ-गांठ को लेकर प्रश्न पूछे गए।
इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित किए गए किशनगंज के निलंबित डीएसपी गौतम कुमार से उनके संबंध के बारे में सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान इंस्पेक्टर कुछ सवालों से बचते दिखे तो कुछ में खुद को बेगुनाह बताया।
40-50 बार फोन पर बातचीत की जानकारी मिली
ईओयू ने किशनगंज डीएसपी और इंस्पेक्टर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सीमांचल में विशेष टीम भेजकर संपत्तियों का सत्यापन कराया था। इस दौरान दोनों ही पुलिस अधिकारियों के बालू, शराब और एंट्री माफियाओं के साथ अकसर बंगाल के होटल में बैठकी करने की जानकारी मिली थी।
दोनों अधिकारियों के बीच प्राय: 40-50 बार फोन पर बातचीत की जानकारी जांच में मिली है। इन सारे बिंदुओं पर क्रमवार इंस्पेक्टर का बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में ईओयू की टीम डीएसपी गौतम से भी पूछताछ कर चुकी है।
खबरें और भी
अब जांच अधिकारी, डीएसपी और इंस्पेक्टर दोनों के ही बयानों को क्रास चेक करेंगे। ईओयू अधिकारियाें के अनुसार, बयान के सत्यापन के बाद आवश्यकता अनुसार इंस्पेक्टर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
करोड़ों का संपत्ती की जानकारी
मालूम हो कि इंस्पेक्टर के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी में मुजफ्फरपुर के फतेहपुर कांटी में 20 करोड़ के प्रोपर्टी निवेश, पटना में दो करोड़ का चार मंजिला मकान के साथ छपरा और सिलीगुड़ी में लाखों की जमीन की जानकारी मिली है।