विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KK Pathak: केके पाठक को बनाया गया राजस्व बोर्ड का अध्यक्ष सह सदस्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Published: Wed, 03 Jul 2024 08:46 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Jul 2024 10:21 PM (GMT+05:30)

KK Pathakहमेशा चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक को ...और पढ़ें

बिहार सरकार ने केके पाठक नई जि‍म्‍मेदारी दी है। (फाइल फोटो)
बिहार सरकार ने केके पाठक नई जि‍म्‍मेदारी दी है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चैतन्य प्रसाद राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष सह सदस्य के पद से मुक्त होंगे।
  2. केके पाठक को शिक्षा विभाग से राजस्व विभाग में भेजा गया था।
  3. केके पाठक ने बिहार की शिक्षा को सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी।

राज्य ब्यूरो, पटना। KK Pathak News: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी केके पाठक को राजस्व बोर्ड का अध्यक्ष सह सदस्य बना दिया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। केके पाठक को बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

कमलेश कुमार सिंह को निदेशक भू-अर्जन बनाया गया

मालूम हो कि पिछले राज्य सरकार ने पिछले महीने केके पाठक (KK Pathak) का शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला कर दिया था। वह अवकाश पर थे। पदभार ग्रहण करने में देर होने पर दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया।

अधिसूचना के अनुसार, पाठक के पदभार ग्रहण करने के दिन से विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष सह सदस्य के पद से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अन्य अधिकारी कमलेश कुमार सिंह को निदेशक भू-अर्जन बनाया गया है। वे पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का जुलाई का वेतन कैसे बनेगा? नई जानकारी आई सामने; लापरवाही से कटेगी सैलरी

Nitish Kumar: 'अगले साल जुलाई तक...', नीतीश कुमार का किसानों के लिए बड़ा एलान; वर्षों की परेशानी होगी दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।