विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी कातिल मुस्कान से हैं चर्चित ..जानिए भोजपुरी स्टार 'आम्रपाली दुबे' को

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Thu, 09 Jun 2016 11:35 AM (IST)

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे अपनी आने वाली फिल्म 'बम-बम बोल रहा है काशी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वे दिनेश लाल यादव निरहुआ के अपोजिट नजर आएंगी।

News Article Hero Image

पटना [ वेब डेस्क]। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों भाेजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी हैं। पररिश्रमिक लेने के मामले में वे भोजपुरी इंडस्ट्री में नंबर वन पायेदान पर हैं। अभी वे एक फिल्म के लिए करीब सात से नौ लाख रुपए ले रही हैं। अपनी आने वाली फिल्म में वे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ नजर आएंगी।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत फिल्म 'बम-बम बोल रहा है काशी' 10 जून को रिलीज हो रही है। दोनों (आम्रपाली व निरहुआ) ने कई फिल्मों में साथ-साथ काम किया है।

जानें आम्रपाली और उनकी आने वाली फिल्म के बारे में

आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा के जरिए उन्होंने काफी कम वक्त में ही भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। उनकी स्माइलिंग फेस के सभी दीवाने हैं।

वर्ष 2014 में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।

उस फिल्म का नाम था 'निरहुआ हिंदुस्तानी'। उसमें भी उनके को-स्टार थे दिनेश लाल यादव निरहुआ। आम्रपाली दिनेश के साथ ’निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान‘, ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने बताया कि उनके दादा काफी समय पहले मुंबई चले गए थे। बाद में परिवार भी वहीं बस गया। भोजपुरी फिल्मों व भोजपुरी भाषा से उनका काफी लगाव था। इस कारण उनका भी भोजपुरी से लगाव हुआ।