Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है', सांसदों के निलंबन पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 03:14 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने सांसदों के निलंबन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ललन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केंद्र सरकार संविधान का मजाक ...और पढ़ें

    'केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है', सांसदों के निलंबन पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा (फाइल फोटो)
    'केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है', सांसदों के निलंबन पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalan Singh News सांसदों के निलंबन पर सियासत तेज है। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। वहीं, अब जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है।

    ललन सिंह ने कहा, "आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है... विपक्ष सिर्फ इतना चाहता था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आएं और घटना (संसद सुरक्षा चूक) के बारे में जानकारी दें... वे अहमदाबाद, वाराणसी से बयान दे रहे हैं... लेकिन संसद में इस बारे में बात नहीं कर सकते।"

    ललन सिंह ने कहा कि इस सबसे आप कौन-सा लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं। आखिर सरकार जो है किसके प्रति उत्तरदायी है? सरकार तो संसद में विपक्ष के प्रति उत्तरदायी है, लेकिन फिर भी आप संसद में आकर बयान नहीं दे रहे हैं। आप लोकतंत्र के मंदिर में आकर इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- JDU सांसद ने फिर कर दी Nitish Kumar से बगावत! INDI गठबंधन की बैठक को बताया 'टांय-टांय फिस्स'

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023 : बिहार में इन 7 मुद्दों से आया सियासी भूचाल, कभी बवाल मचा गई नीतीश की 'वाणी' तो कभी 'जाति' पर ठनी

    खबरें और भी