Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalan Singh: 'बंगाल में सरकार नाम की चीज नहीं और राहुल के मुंह पर टेप', ललन सिंह ने एक तीर से साधे दो निशाने

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 05:09 PM (IST)

    Lalan Singh ललन सिंह ने पश्चिम बंगाल सरकार और कांग्रेस पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कोलक ...और पढ़ें

    Lalan Singh : ललन सिंह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर बोला हमला।
    Lalan Singh : ललन सिंह ने ममता बनर्जी और कांग्रेस पर बोला हमला।

    HighLights

    1. जदयू सांसद ललन सिंह ने बंगाल में लाठीचार्ज को लेकर दी प्रतिक्रिया
    2. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में प्रदर्शनकारियों पर हुआ था लाठीचार्ज
    3. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने एनडीए को मजबूत बताया

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: बिहार में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने बुधवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कोलकाता रेप-मर्डर केस जहां एक ओर ममता बनर्जी की सरकार को लेकर घेरा। वहीं, दूसरी ओर जाति आधारित गणना को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला।

    जो सीपीएम के लोग करते थे, आज वो ममता कर रहीं : ललन

    मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ललन ने कहा कि वहां अराजकता का माहौल है। हमें आश्चर्य होता है कि वहां की मुख्यमंत्री खुद महिला हैं।

    महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अगर प्रदर्शन हो रहा है तो वो (ममता बनर्जी) पानी का बौछार करवाती हैं, लाठीचार्ज करवाती हैं। आंसू गैस छुड़वाती हैं।

    ललन सिंह ने कहा कि वह ये भूल गईं कि इसी के बल पर वो सत्ता में आई थीं, तो जो काम पहले सीपीएम के लोग करते थे, वही काम अब वो कर रही हैं। 

    बता दें कि बीते रोज कोलकाता मर्डर केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बुधवार को लाठीचार्ज किया गया था। इसी मामले में ललन सिंह प्रतिक्रिया दे रहे थे।

    सत्ता के लिए कांग्रेस कर सकती है कुछ भी समझौता : जदयू सांसद

    जदयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो चुप रहेगी ही।

    हमने आपको बताया ना कि जाति आधारित गणना पर जब हम लोगों ने प्रस्ताव रखा तो राहुल (राहुल गांधी) के मुंह पर टेप लग गया था।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो यही हाल है, सत्ता पाने के लिए कुछ भी समझौता कर सकती है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) और पशुपति पारस (Pashupati Paras) से जुड़े सवाल पूछने पर ललन ने कहा कि एनडीए बहुत ही मजबूत है। एनडीए ताकतवर हो रहा है। आने वाला समय एनडीए का ही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Lalan Singh: ललन सिंह बिहार में करने जा रहे ऐसा काम, जिसकी हमेशा होगी चर्चा; पटना में 3 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

    Chirag Paswan: चिराग को संतुलित करने के लिए BJP बढ़ा रही है पारस का भाव, अंदर की कई बातें आईं सामने