Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalan Singh के इस्तीफे की खबरों पर विजय चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, Sushil Modi बोले- मैंने पहले ही कहा था...

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 02:51 PM (IST)

    जदयू में सबकुछ ठीक नहीं है। माना जा रहा है कि ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच मंत्री विजय चौधरी ने बताया है कि ल ...और पढ़ें

    ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों पर विजय चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट
    ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों पर विजय चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lalan Singh News जनता दल यूनाइटेड (JDU) में सबकुछ ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले ही जदयू में राजनीतिक पारा हाई हो चुका है। माना जा रहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने पद से किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। जदयू कार्यालय में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंत्री विजय चौधरी (Vijay Choudhary) की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    विजय चौधरी ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है कि उन्हें अभी ललन सिंह के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने सुशील मोदी के दावे पर भी रिएक्शन दिया।

    क्या सच होगी सुशील मोदी की भविष्यवाणी?

    दरअसल, बीते दिनों सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा था कि लालू यादव (Lalu Yadav) से नजदीकियां ललन सिंह को भारी पड़ेगी। उनके इस दावे पर विजय चौधरी ने कहा कि यह बिना मतलब की बात है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। अभी तो पार्टी नेताओं को ही ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    'मैंने पहले ही कहा था...'

    वहीं, ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। सुशील मोदी बोले कि मैंने पहले ही कहा था कि ललन सिंह को लालू यादव से नजदीकी भारी पड़ेगी। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि मैंने चार-पांच दिन पहले ही कह दिया था कि 29 तारीख को ललन सिंह को हटाया जाएगा। मेरे पास जदयू के अंदरूनी सूत्र हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था कि ललन सिंह जदयू अध्यक्ष होने के नाते राजद नेता के रूप में काम कर रहे थे।

    कौन हैं ललन सिंह?

    • 31 जुलाई 2011 में ललन सिंह जदयू के अध्यक्ष बने थे।
    • ललन सिंह फिलहाल लोकसभा सांसद हैं।
    • 2010 में नीतीश से अलग भी हुए थे ललन सिंह।
    • 2013 में फिर से नीतीश के साथ आए।
    • 2014 का लोकसभा चुनाव हार गए थे ललन सिंह।
    • अब लालू यादव के ज्यादा करीब होने की चर्चा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Niyojit Shikshak: बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी! नीतीश कैबिनेट ने दिया राज्यकर्मी का दर्जा

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav से नजदीकी ललन सिंह को पड़ेगी भारी? Sushil Modi ने कर दी सबसे बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी