Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: 'नीतीश कुमार भाजपा की ओर...' , ललन सिंह ने जदयू के NDA में शामिल होने और ठाकुर विवाद पर दिया जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

    बिहार के नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर गुरुवार को जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने विराम लगा दिया है। ललन सिंह ने कह ...और पढ़ें

    ललन सिंह ने जदयू के NDA में शामिल होने और ठाकुर विवाद पर जवाब दिया। फाइल फोटो
    ललन सिंह ने जदयू के NDA में शामिल होने और ठाकुर विवाद पर जवाब दिया। फाइल फोटो

    एएनआई, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के फिर से एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह अपने एक बयान से उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    जदयू अध्यक्ष ललन सिंह (JDU President Lalan Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए और भाजपा में शामिल होना तो दूर, थूकने भी नहीं जाएंगे।

    ललन सिंह गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान, उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो सकते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म तक भाजपा (BJP) की ओर देखेंगे भी नहीं। भाजपा ऐसी पार्टी है कि नीतीश कुमार उसकी ओर थूकेंगे भी नहीं।

    भाजपा और नीतीश की राहें कभी एक नहीं होंगी

    इसके बाद, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पत्रकारों से पूछा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, क्या उन्हें पूरा किया है? ललन सिंह ने कहा कि वो (भाजपाई) बस कानाफूसी करते हैं, इसके अलावा क्‍या ही काम करते हैं। उन्होंने मैं स्पष्ट करता हूं कि भाजपा से  नीतीश कुमार की नजदीकी कभी नहीं बढ़ेगी।

    मनोज झा के बयान को गलत ढंग से परोसा जा रहा

    जब ललन सिंह से सांसद मनोज झा की संसद में ठाकुरों वाली कविता मचे बवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजद सांसद मनोज झा के बयान को गलत ढंग से परोसा गया है। सब जानते हैं कि वह कविता मनोज झा की नहीं है, वह कविता ओमप्रकाश वाल्मीकि की है। उनका मकसद किसी भी समाज, जाति या धर्म को ठेस पहुंचाने का नहीं था। यह भ्रम फैलाने का काम भाजपा कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - 'मैं एक ही ठाकुर को जानता हूं...', ठाकुर विवाद में कूद पड़े तेज प्रताप; इस धर्म को बताया सबसे महान

    क्‍या था मामला ?

    बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ओमप्रकाश वाल्‍मीकि की कविता 'चूल्हा मिट्टी का-मिट्टी तालाब की और तालाब ठाकुर का' सुनाई थी। इस पर करीब एक हफ्ते बाद बिहार की राजनीति में हंगामा शुरू हो गया है।

    यह भी पढ़ें - 'चूल्हा मिट्टी का-मिट्टी तालाब की..', मनोज झा ने सुनाई कविता, बताया लालू ने कैसे पत्थर तोड़ने वाली को बनाया MP

    पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) , उनके विधायक बेटे चेतन आनंद मोहन (MLA Chetan Anand Mohan), जदयू नेता संजय सिंह (JDU MLC Sanjay Singh) और भाजपा नेता नीरज बबलू (BJP MLA Neeraj Bablu) समेत कई लोग मनोज झा के विरोध में आ गए और उन पर ठाकुरों को अपमानित करने का आरोप लगाया है।