Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalan Singh : ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार संभाल सकते हैं पार्टी की कमान

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 01:24 PM (GMT+05:30)

    Lalan Sing Resign बिहार में शुक्रवार को बड़ा सियासी बदलाव हुआ। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने ...और पढ़ें

    Lalan Singh : ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
    Lalan Singh : ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। Lalan Singh Resign : बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की। वहीं, इसके साथ ही ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पार्टी की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं।

    ललन ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा : विजय कुमार चौधरी

    बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ललन सिंह ने बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। यदि उसमें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से वह (नीतीश कुमार) अध्यक्ष होंगे।

    ललन सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया? इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि ललन बाबू ने बैठक में खुद कहा कि पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार किया था। 

    ललन को अब चुनाव लड़ना है

    अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वो इस्तीफा स्वीकार करें।

    इसके बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। नीतीश और ललन के बीच नाराजगी के सवाल पर चौधरी ने कहा कि ये तो आप नया शब्द ला रहे हैं। इस शब्द का तो कहीं कोई जिक्र ही नहीं है।

    चौधरी ने भाजपा के साथ फिर जाने के सवाल पर कहा कि इस बात का वर्तमान घटनाक्रम से कोई जुड़ाव नहीं है।

    यह भी पढ़ें

    JDU Meeting Live: ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार के नाम का रखा प्रस्ताव

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को एक गलती करनी ही होगी, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं', JDU के इस नेता ने दी नसीहत

    खबरें और भी