यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalan Singh : ललन सिंह का BJP की वॉशिंग मशीन पर कटाक्ष, सियासी हमले में नीतीश कुमार ने भी धो लिए हाथ
Bihar Politics News बिहार में चुनावी साल नजदीक आने के साथ ही सियासी वार-पलटवार तेज होने लगे हैं। इसी क्रम में अब जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक् ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया वीडियो
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठक में साधा निशाना
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की सियासत पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी के चलते इन दिनों गर्म है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद यह और तेज हुई है। इसी क्रम में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो शीर्ष नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से कटाक्ष किया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बैठक के दौरान भाजपा पर निशाना साधा।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को एक कार्टून के माध्यम से भाजपा पर प्रहार किया। कार्टून में अजित पवार को भाजपा के वॉशिंग मशीन (ड्रम) से गृह मंत्री अमित शाह को निकालते हुए दिखाया गया है।
ललन सिंह ने इस कार्टून पर लिखा है कि जिस वॉशिंग मशीन से भाजपा भ्रष्टाचारियों को सदाचारी बनाती है, उस वाशिंग मशीन की पूरी दुनिया में मार्केटिंग व ब्रांडिंग होनी चाहिए। देश में तो बिक ही रहा है, पूरी दुनिया में खूब बिकेगा।
भाजपा के टारगेट पालिटिक्स से सतर्क रहें : नीतीश
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अल्पसंख्यक समाज से आने वाले जदयू नेताओं व विभिन्न संगठनों के साथ मुख्यमंत्री आवास में एक बैठक की।
इस बैठक में उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भाजपा के टारगेट पॉलिटिक्स से सतर्क रहने और उससे समझदारी से निपटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पहले वाली भाजपा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी साल में नफरत फैलाने के प्रयासों को जोर लगाकर रोकना है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के अल्पसंख्यक समाज को लेकर किए गए काम भी गिनाए।
अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने जाति आधारित गणना को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सर्वे काफी सही तरीके से हुआ है।
इस वाशिंग मशीन की पूरी दुनिया में मार्केटिंग-ब्रांडिंग होनी चाहिए।
देश में तो बिक ही रहा है, पूरी दुनिया में खूब बिकेगा। pic.twitter.com/YsRKP0rJjY
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 7, 2023
उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीत सत्र में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा और उसके मुताबिक आगे की नई योजनाएं बनाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हलो.. आपको फलां ने RJD का बूथ कमेटी सदस्य बनाया है क्या? तेजस्वी के दौरे से पहले राजद नेताओं को एक और टास्क
खबरें और भी
बैठक में ललन सिंह ने भी बोला हमला
सीएम के आवास पर हुई इस बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने यहां कहा कि ख्याल रखें कि ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम है।
उन्होंने कहा कि जदयू अल्पसंख्यक समाज की लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें : Bihar Caste Census : बिहार में जाति आधारित गणना पर 'उनके प्रश्न' और 'इनके उत्तर' मोड ऑन, खूब चल रही सियासी रस्साकशी