विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: 'न खाएंगे, न खाने देंगे...', ललन सिंह ने प्रधानमंत्री को घेरा; नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 04 Sep 2023 01:07 AM (IST)

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ...और पढ़ें

'न खाएंगे, न खाने देंगे...', ललन ने प्रधानमंत्री को घेरा; नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात। (फाइल फोटो)
'न खाएंगे, न खाने देंगे...', ललन ने प्रधानमंत्री को घेरा; नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
  2. चौथे कृषि रोड मैप की शुरूआत हो गयी है: अशोक चौधरी

राज्य ब्यूरो, पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा था कि न खाएंगे और न ही खाने देंगे पर आज वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है।

विदेशों से काला धन ताे वापस आया नहीं, उल्टा सरकार की नाक के नीचे से तीन बड़े पूंजीपति हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए। जदयू प्रदेश कार्यालय में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही।

नीतीश कुमार वादे के अनुसार काम कर रहे: ललन

ललन सिंह ने कहा कि बिहार में आज विकास दर अगर 11 फीसद है तो उसका श्रेय सिर्फ बिहार के अन्नदाताओं को है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने वादे के हिसाब से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराई पर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की इस मेहनत पर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।

नीतीश ने सभी वर्गों के हित में काम किए: उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश में पहली बार कृषि नीति का निर्माण किया। वर्ष 2008 में पहला कृषि राेड मैप जारी किया।

नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के हित में जितने काम किए हैं, उतना काम देश के किसी मुख्यमंत्री ने अपनी जनता के लिए नहीं किया।

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने इस मौके पर कहा कि नीतीश कुमार ने किसानों को सशक्त किए जाने को लेकर ऐतिहासिक काम किया है। किसानों को मजबूत किए जाने को ध्यान मे रख कृषि रोड मैप को लागू किया। चौथे कृषि रोड मैप की शुरूआत हो गयी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रवींद्र प्रसाद सिंह, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, संजय वर्मा व मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।