Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modi Cabinet Bihar List : चिराग पासवान, ललन सिंह समेत बिहार के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, देखें लिस्ट

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:54 PM (IST)

    PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony News In Hindi नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। नरेंद्र मोदी के साथ बिहार से लोकसभा सा ...और पढ़ें

    जीतनराम मांझी ने ली मंत्रीपद की शपथ, गया लोकसभा सीट से हैं सांसद
    जीतनराम मांझी ने ली मंत्रीपद की शपथ, गया लोकसभा सीट से हैं सांसद

    डिजिटल डेस्क, पटना। PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony News In Hindi:  नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई सांसदों ने भी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद के लिए शपथ लिया है। नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और मनोहर लाल खट्टर भी शपथ ले चुके हैं।

    बिहार की बात करें तो, भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। नित्यानंद अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। नित्यानंद राय उजियार से सांसद हैं।

    चिराग पासवान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

    रालोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी मंत्रीपद की शपथ ग्रहण कर ली है। चिराग ने कैबिनेट मंत्रीपद की शपथ ली है। चिराग पासवान इस बार हाजीपुर से चुनाव जीतकर आए हैं।

    बता दें कि इस बार रालोसपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। चिराग पासवान मोदी के बेहद करीबी माने जाते हैं। वह खुद को मोदी का हनुमान भी बताते हैं।

    मांंझी और ललन सिंह और गिरिराज ने ली शपथ

    गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए जीतनराम मांझी ने मंत्रीपद की शपथ ग्रहण किया है। मांझी के अलावा, मुंगेर से सांसद चुने गए राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी मंत्रीपद की शपथ ग्रहण कर ली है।

    जदयू से ललन सिंह के अलावा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया है। रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। वह राज्यसभा में जदयू के ससंदीय दल के नेता भी हैं।

    बेगूसराय से लोकसभा सांसद चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने भी मंत्रीपद की शपथ ले ली है। उन्होंने लगातार तीसरी बार मंत्रीपद की शपथ लेने चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं।

     भाजपा से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले राजभूषण चौधरी निषाद ने राज्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की है

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lallan Singh व रामनाथ ठाकुर Modi 3.0 में बनेंगे मंत्री, नीतीश अब किसे बनाएंगे JDU संसदीय दल का नेता? पढ़ें डिटेल

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में बुरी तरह फेल हुए कई दिग्गज विधायक, लिस्ट में तेजप्रताप और बीमा भारती का भी नाम