विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election: मीसा ने कहा, बिहार की तरह यूपी से बीजेपी को खदेड़ें अखिलेश

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Fri, 20 Jan 2017 10:55 PM (IST)

लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कहा है कि बिहार की तरह अखिलेश यूपी से भी बीजेपी को खदेड़ देंगे।

UP election: मीसा ने कहा, बिहार की तरह यूपी से बीजेपी को खदेड़ें अखिलेश
UP election: मीसा ने कहा, बिहार की तरह यूपी से बीजेपी को खदेड़ें अखिलेश

पटना [जेएनएन]। लालू, तेजस्वी, तेजप्रताप के बाद अब लालू यादव की बड़ी बेटी व राजद से राज्य सभा सांसद डॉ मीसा भारती ने यूपी में होनेवाले विधानसभा चुनाव पर कहा है कि अखिलेश बिहार की तरह यूपी से भी बीजेपी को खदेड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी, उन्हें इसकी जानकारी मिल रही है और मुलायम सिंह यादव से उनका पारिवारिक रिश्ता है।

मीसा ने कहा कि सपा में विवाद अब खत्म हो चुका है और सब ठीकठाक है। उन्होंने कहा कि इस बार भी वहां अखिलेश की ही सरकार बनेगी और उनके नेतृत्व मं पार्टी को वहां चुनाव में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: सलमान खान को बरी किए जाने पर लालू यादव खुश, कहा- सही निर्णय

मीसा भारती बिहटा में राजद कार्यकर्ताओ के साथ आगामी 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारियों का जायजा लेने आयी थी। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य सभा सांसद बनने के बाद वो पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रही थी।

यह भी पढ़ें: लालू का ट्वीट, हे राम! RSS ने पहले बापू की हत्या की अब विचारों की हत्या कर रहे

उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में कैसा काम कर रहे हैं इसकी भी जानकारी इस बैठक में ली गयी। मीसा ने कहा कि अखिलेश यूपी में बीजेपी के बिहार की तरह ही हराएं।