विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में अखिलेश व आजम पर भारी पड़े लालू यादव, जानिए

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 09:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:51 PM (GMT+05:30)

यूपी चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सीएम अखिलेश यादव व आजम खान पर भारी पड़े हैं। अखिलेश पहले लालू ...और पढ़ें

यूपी में अखिलेश व आजम पर भारी पड़े लालू यादव, जानिए
यूपी में अखिलेश व आजम पर भारी पड़े लालू यादव, जानिए

पटना [अमित]। बिहार के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खान पर भारी पड़े हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए जारी समाजवादी पार्टी की नई लिस्ट में लालू के दामाद राहुल यादव को सिकंदराबाद सीट से टिकट दिया गया है। विदित हाे कि इस सीट के लिए आजम खान अपने एक करीबी को टिकट दिलाना चाह रहे थे। खुद अखिलेश यादव भी राहुल की उम्मीदवारी के पक्ष में नहीं थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रागिनी यादव के पति राहुल यादव को बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से टिकट दिया गया है। बतौर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए ये बदलाव चर्चा में हैं। करीब साल भर पहले बतौर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने सिकंदराबाद सीट पर पूर्व मंत्री अब्दुल रब को प्रत्याशी बनाया था।

यह भी पढ़ें: लालू के एक और दामाद की राजनीति में इंट्री, सपा से लड़ेंगे विस चुनाव

पारिवारिक कलह के बीच अखिलेश के विरोधी उनके चाचा शिवपाल यादव ने भी अखिलेश की सूची में से अब्दुल रब का नाम नहीं हटाया था। लेकिन, लालू प्रसाद का प्रभाव यूपी की राजनीति में सबों पर भारी पड़ गया।

लालू के समधी जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल सिकंदराबाद से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसी सीट पर आजम खां अपने करीबी बदरुल इस्लाम को टिकट दिलाना चाह रहे थे। बदरुल इस्लाम 2012 में यहां प्रत्याशी रह चुके थे। अखिलेश का तर्क था कि लालू-मुलायम के समधी जीतेंद्र यादव को पिछले साल ही एमएलसी बनाया गया है। ऐसे में बेटे को टिकट देने का विरोध होगा। लेकिन, अंतत: टिकट राहुल को ही मिला।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी बोले, यूपी चुनाव में भी बने महागठबंधन, अपनी भूमिका तय करेंगे नीतीश

बहरहाल, अब्दुल रब का टिकट काटे जाने की चर्चा है। वैसे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा जिस राहुल का नाम पहले अखिलेश खारिज कर चुके थे, उसे आजम खान के करीबी काे दरकिनार कर टिकट दिया जाना यूपी की राजनीति में लालू के बढ़े प्रभाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।