विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'लालू पंजीकृत अपराधी, सनातन संस्कृति का...', RJD सुप्रीमो पर सम्राट चौधरी के तीखे बोल

Published: Mon, 15 Apr 2024 08:38 PM (GMT+05:30)

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पंजीकृत अपराधी हैं। वे विकास की बात क्या करेंगे। ...और पढ़ें

'लालू पंजीकृत अपराधी, सनातन संस्कृति का...', RJD सुप्रीमो पर सम्राट चौधरी के तीखे बोल
'लालू पंजीकृत अपराधी, सनातन संस्कृति का...', RJD सुप्रीमो पर सम्राट चौधरी के तीखे बोल

राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के संकल्प-पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि भाजपा अपने संकल्प को पूरा भी करती है। सम्राट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि इससे पहले 2014 और 2019 में संकल्प-पत्र जारी हुआ था। 2019 के 234 संकल्प थे, जिनमें से 222 पूरे किए गए थे। 223वें संकल्प के तौर पर सीएए पूरा किया गया।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद पंजीकृत अपराधी हैं। वे विकास की बात क्या करेंगे। राजद का प्रथम धर्म ही सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाना है। सावन में लालू प्रसाद मटन बनाते हैं और तेजस्वी हेलीकाप्टर में नवरात्र में मछली खाते हैं।

भाजपा मीडिया संवाद में प्रेस-वार्ता में सम्राट ने कहा कि इस बार संकल्प-पत्र में निवेश से लेकर नौकरी तक का वादा है। गरीबों का कल्याण प्राथमिकता में है और विकसित भारत बनाने का संकल्प है। बिहार में लोगों को रोजगार के लिए सरकार द्वारा ऋण की व्यवस्था की गई है। 10 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

'पिछले चुनाव में राजग ने...'

उन्होंने कहा कि विधानसभा के पिछले चुनाव में राजग ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था। उसके अनुरूप नौकरियां दी जा रही हैं। 2025 तक यह वादा पूरा कर दिया जाएगा। 15 वर्ष के शासन-काल में राजद की सरकार ने 95 हजार लोगों को नौकरियां दी थी। राजग की सरकार में अब तक 7.5 लाख नौजवानों को नौकरी दी जा चुकी है। 2020 से 2025 के बीच 10 लाख नौकरी दी जाएगी। जब 2025 में हम लोग वोट मांगने आएंगे तो उसके पहले 10 लाख नौकरी दे चुके होंगे।

उन्होंने राजद पर युवाओं को बरगलाने का आरोप लगाया। परोक्ष रूप से उन्होंने तेजस्वी से पूछा कि उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने अपने विभागों (पर्यटन, नगर विकास, पथ निर्माण) में कितनी नौकरियां दी। राजद की नीति धन उगाही की रही है। बिहार में नौकरी देने, जाति आधारित गणना की नीति में भाजपा सम्मिलित रही है। भाजपा मंडल के साथ भी है और कमंडल के साथ भी। भाजपा राम मंदिर निर्माण में भी लगी है और आरक्षण की भी समर्थन है।

ये भी पढ़ें- 'Lalu Yadav को किया हाउस अरेस्ट', नीतीश के करीबी का बड़ा दावा; बोले- तेजस्वी यादव नहीं चाहते...

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू ने परायों को थमाया टिकट तो अपने हो गए बागी, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी; मगर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।